Jharkhand: एक दिन की न्यायिक हिरासत में रहेंगे हेमंत सोरेन, ED की रिमांड पर शुक्रवार को आएगा फैसला

By अंकित सिंह | Feb 01, 2024

झारखंड के पूर्व सीएम और जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्हें रांची के पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया था। वकील मनीष सिंह ने कहा कि हेमंत सोरेन को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 10 दिन की रिमांड की मांग की गई थी लेकिन आदेश सुरक्षित रख लिया गया है और अगली सुनवाई कल होगी। बुधवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के तुरंत बाद हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया गया था। 

इसे भी पढ़ें: अखिलेश यादव ने सोरेन की गिरफ्तारी को आदिवासी विरोधी कार्रवाई बताया, कहा- झारखंड नहीं झुकेगा

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को धन शोधन के आरोप में गिरफ्तार किये जाने के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को विपक्षी दलों के नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा नीत सरकार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जैसी एजेंसियों के माध्यम से विपक्ष की आवाज दबा रही है। हालांकि, भाजपा नेताओं ने कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कानून के मुताबिक गिरफ्तार किया गया है। तेजी से बदलते घटनाक्रम में झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष को सात घंटे से अधिक की पूछताछ के बाद भूमि संबंधी कथित धोखाधड़ी से जुड़े धनशोधन मामले में बुधवार रात ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। झामुमो विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ में शामिल है।

प्रमुख खबरें

राम की Ayodhya में गूंजेगा हर-हर महादेव, CM Yogi करेंगे शिव मंदिर पर ध्वजारोहण

AAP में बगावत के बीच Arvind Kejriwal ने कोलकाता में Mamata Banerjee के लिए मांगे वोट, Giriraj Singh ने कसा तंज

Coal India का 10-साला Master Plan: 24 करोड़ टन कोयला Import Cut से देश बनेगा आत्मनिर्भर

Indian Sports का नया अध्याय, Srinagar से भारत के Global Sporting Power बनने का संकल्प