Hemoglobin Level बढ़ाने के 10 आसान तरीके, डाइट में Iron और Vitamin C जोड़ना जरूरी

By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 13, 2026

जब शरीर में खून की कमी होती है, तो इसका सीधा असर हमारे शरीर के अंगों और उनके काम करने की क्षमता पर होता है। शरीर हीमोग्लोबिन (Hb) की कम होने से एनिमिया यानी खून की कमी हो ही जाती है। फिर अंगों और टिश्यूज तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती है।

जिसके चलते सांस फूलना, चक्कर आना, दिल की धड़कन तेज होना, थकान और कमजोरी महसूस होना तमाम लक्षण नजर आते हैं। अगर खाने में न्यूट्रिएंट्स की कमी, कई बीमारियों और पीरियड्स से अधिक ब्लड लॉस होने पर हीमोग्लोबिन का लेवल कम हो जाता है। ऐसे में आप अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव करेंगे, तो खून की कमी दूर हो सकती है।

Haemoglobin Level बढ़ाने के लिए फॉलो करें ये 10 टिप्स

आयरन से भरपूर चीजें खाएं

हीमोग्लोबिन लेवल को बढ़ाने के लिए आयरन से भरपूर फूड्स को डाइट में ले सकते हैं। दाल, बीन्स, हरी पत्तेदार सब्जियां, गुड़, खजूर, तिल के बीज और हलीम सीड्स खाने से शरीर में आयरन बढ़ता है।

आयरन को विटामिन-सी के साथ खाएं

अगर आप आयरन रिच फूड्स के साथ विटामिन-सी से भरपूर चीजों का सेवन करेंगे, तो आपका शरीर आयरन अच्छे अब्जॉर्ब करेगा। इसलिए आप आंवला, संतरा, कीवी, नींबू और शिमला मिर्च को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

विटामिन-बी12 और फोलेट रिच फूड्स लें

विटामिन बी-12 और फोलेट की कमी होने पर हीमोग्लोबिन लेवल पर असर दिखाई देता है। डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दूध, दही और पनीर जरुर खाएं। आप चाहे तो डॉक्टर की सलाह पर विटामिन-बी12 और फोलेट के सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं।

खाने के साथ चाय और कॉफी न लें

भूलकर भी खाने के साथ चाय और कॉफी न लें। इसमें पाए जाने टैनिन शरीर में आयरन के अब्जॉर्बशन को कम कर सकता है। चाय-कॉफी मील्स के बीच कम से कम 2 घंटे का अंतर रखें।

आयरन के बर्तन में खाना बनाएं

वहीं, कास्ट आयरन की कड़ाही में खाना बनाएं। इससे मील्स में आयरन की मात्रा बढ़ जाती है।

डाइट में प्रोटीन जरुर एड करें

अगर बॉडी में प्रोटीन की कमी कम होगी, तो शरीर में हीमोग्लोबिन बनना कम हो सकता है। ऐसे में प्रोटीन से भरपूर चीजें जरुर खाएं। इससे हीमोग्लोबिन और रेड ब्लड सेल्स का प्रोडक्शन बढ़ता है।

आयरन की कमी का कारण समझें

शरीर में आयरन और हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ाने के लिए यह जानना काफी जरुरी है कि आयरन की कमी क्यों हो रही है। खराब गट हेल्थ, हैवी पीरियड्स, अल्सर और कई बीमारियों की वजह से हीमोग्लोबिन कम हो सकता है। इन चीजों पर ध्यान दें।

आयरन सप्लीमेंट शुरु करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें

गौरतलब है कि आयरन की कमी और अधिकता दोनों ही नुकसानदायक होती है। जब भी आप सप्लीमेंट लेने की शुरुआत करें, तो पहले डॉक्टर की सलाह जरुर लें।

गट हेल्थ पर ध्यान दें

अगर आपका गट हेल्थ सही रहेगा, तो शरीर में आयरन, विटामिन और मिनरल्स अच्छे से अब्जॉर्ब होते हैं। इसलिए गट हेल्थ पर ध्यान दें। हेल्दी डाइट लें और प्रोबायोटिक्स से भरपूर चीजें खाएं।

आयरन और कैल्शियम साथ न लें

कभी भी आयरन और कैल्शियम को एक साथ न लें। ये एक-दूसरे के अब्जॉर्बशन में बाधा डालते हैं। इन दोनों को एक साथ कभी न लें।

प्रमुख खबरें

Adani Energy Solutions ने 3,050 करोड़ में खरीदी IntelliSmart, पूरा किया अधिग्रहण

गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

UP Assembly Elections से पहले BJP का बड़ा मंथन: वोटर लिस्ट में सुधार को लेकर लखनऊ में अहम बैठक, CM योगी और पंकज चौधरी करेंगे रणनीति पर चर्चा

MK Sons Fine Jewels के 15.44 लाख शेयर खरीदे, Manuja Gautam Shroff ने 26 करोड़ रुपये लगाए