MK Sons Fine Jewels के 15.44 लाख शेयर खरीदे, Manuja Gautam Shroff ने 26 करोड़ रुपये लगाए

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 13, 2026

निवेशक मनुजा गौतम श्रॉफ ने इस महीने की शुरुआत में शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई कंपनी एमके संस फाइन ज्वेल्स के 15.44 लाख शेयर खुले बाजार में दो सौदों के जरिये 26 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। एनएसई पर सौदों से जुड़े आंकड़ों से यह जानकारी मिली। आंकड़ों के अनुसार, श्रॉफ ने चार नवंबर को कंपनी के शेयर सूचीबद्ध होने के दिन 169.04 रुपये प्रति शेयर के भारित औसत मूल्य पर 4,33,333 इक्विटी शेयर खरीदे।

इस सौदे का मूल्य करीब 7.32 करोड़ रुपये था। इसके बाद उन्होंने 12 नवंबर को 166.69 रुपये प्रति शेयर के औसत मूल्य पर 11,11,113 शेयर खरीदे। इस ताजा खरीद का मूल्य 18.52 करोड़ रुपये रहा।

दोनों सौदों को मिलाकर उन्होंने 15.44 लाख शेयर खरीदे जिनका कुल मूल्य 25.85 करोड़ रुपये है। वर्ष 2012 में स्थापित एमके सन्स फाइन ज्वेल्स लिमिटेड आभूषणों के डिजाइन, विनिर्माण और खुदरा बिक्री के कारोबार में सक्रिय है। इसके पांच शोरूम हैं जिनमें से तीन मुंबई और दो अहमदाबाद में हैं।

प्रमुख खबरें

Adani Energy Solutions ने 3,050 करोड़ में खरीदी IntelliSmart, पूरा किया अधिग्रहण

गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

UP Assembly Elections से पहले BJP का बड़ा मंथन: वोटर लिस्ट में सुधार को लेकर लखनऊ में अहम बैठक, CM योगी और पंकज चौधरी करेंगे रणनीति पर चर्चा

Hemoglobin Level बढ़ाने के 10 आसान तरीके, डाइट में Iron और Vitamin C जोड़ना जरूरी