स्वयंभू बाबा के मठ से बरामद हुआ गांजा, जानिए क्या है पूरा मामला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 21, 2021

महाराष्ट्र में पुणे जिले के शिरूर तहसील में पुलिस ने एक मठ से 10 किलोग्राम गांजा, उसके पौधे , हिरण की खाल और सींग बरामद किये हैं तथा इस सिलसिले में एक स्वयंभू बाबा को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को बताया, ‘‘गुप्त सूचना के आधार पर शिरूर पुलिस ने स्वयंभू बाबा शांताराम धोबले (53)के मठ पर छापा मारा। बाबा तहसील में कथापुर खुर्द गांव के निवासी हैं। ’’ शिरूर थाने के निरीक्षक सुरेश कुमार राउत ने कहा, ‘‘छापे के दौरान 10 किलोग्राम गांजा, गांजे के 14 पौधे, सांभर हिरण की खाल एवं तीन सींग बरामद किये गये। पौधे एवं अन्य स्थानों से बरामद किया कुल गांजा करीब 41.445 किलोग्राम था। यह अभियान रातभर चला और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। ’’ उन्होंने बताया कि धोबले को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया और अदालत ने उसे तीन दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।

प्रमुख खबरें

Arijit Singh Concert In India | म्यूजिक करियर के 20 साल पूरे होने पर इंडिया टूर 2027 का ऐलान, 9 शहरों के स्टेडियमों में मचायेगा धूम

Maruti Alto K10 बनी बजट कार खरीदारों की पसंद, 3.70 लाख रुपये शुरुआती कीमत

Black Sea में कमर्शियल जहाज पर हमला, 2 की मौत, Romania में घायल भारतीय का इलाज जारी

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: 5 वामपंथी छात्र संगठन 10 अक्टूबर को Delhi में करेंगे प्रदर्शन