बेहद खतरनाक है Hepatitis B की बीमारी, समझ नहीं आते लक्षण और हो जाती है मौत

By मृगेंद्र प्रताप सिंह | Aug 22, 2022

जब इंसान जॉंडिस (पीलिया) से ज्यादा दिन तक ग्रसित होता है तो उसे हेपेटाइटिस बी होने का ज्यादा संभावना होता है। आपको बता दें कि हेपेटाइटिस बी आपके लीवर से जुड़ी एक बेहद खतरनाक बीमारी है। इसके होने के प्रमुख कारण हैं:- अल्कोहल का ज्यादा सेवन करना, कुछ खास दवाओं का अधिक उपयोग करना और दूषित खानपान का आदत होना। ये आदत बेहद खतरनाक है जिससे ये बीमारी फैलती है। इस खतरनाक बीमारी में लीवर में सूजन आ जाती है और इंसान बेहद कमजोर हो जाता है। कई बार इस बीमारी में लीवर पर गंभीर प्रभाव पड़ता है जिससे व्यक्ति की मौत भी हो जाती है। वैसे तो हेपेटाइटिस से आप बच भी सकते हैं क्योंकि इसका इलाज उपलब्ध है, लेकिन ध्यान रहे की हेपेटाइटिस के शुरुआती लक्षण नजर न आने के कारण खतरा बढ़ सकता है। हेपेटाइटिस को वायरस के आधार पर पांच प्रकार में बांटा गया है। जो इस प्रकार है:- हेपेटाइटिस ए, बी, सी, डी और ई। 

वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन के अध्ययन के मुताबिक, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, श्रीलंका और थाइलैंड ने हेपेटाइटिस बी को काबू कर लिया है। लेकिन भारत में अभी यह बीमारी नहीं चिंता का विषय है। इस देश में असंख्य आबादी के शुद्ध खाना नहीं खाने और शराब के सेवन इस बीमारी से हर साल लाखों लोगों की मौत हो जाती है।

इसे भी पढ़ें: डिप्रेशन का कर रहे हैं सामना, तो भूल से भी ना करें यह गलतियां

बता दें कि इस बीमारी को रोकने के लिए 1982 से ही वैक्सीन मौजूद है। यह वैक्सीन 95 फीसदी तक इस बीमारी के खतरे को कम कर देती है।

लक्षण:-

हेपेटाइटिस बी के लक्षण को आसानी से समझना और पकड़ना मुश्किल है। इस खतरनाक बीमारी के शुरुआती दौर में आपको थकान महसूस होगा, खुलकर भूख नहीं लगेगा, उल्टी होगा, पेट में दर्द होगा, सिर में दर्द होगा, आंखों में पीलापन जैसे लक्षण भी दिखाई देते हैं। इस बीमारी से लीवर बेहद संक्रमित हो जाता है और लीवर में सूजन आ जाती है। कुछ लोगों का लीवर भी काम करना बंद कर देता है जिससे उनकी मौत हो जाती है।

- मृगेंद्र प्रताप सिंह

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें