हीरो मोटो कार्प अगले साल इलेक्ट्रिक वाहन पेश करने की तैयारी में जुटी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2021

नयी दिल्ली। दो पहिया वाहन बनाने वाली देश की प्रमुख वाहन कंपनी हीरो मोटो कार्प अगले साल इलेक्ट्रिक मॉडल पेश करने और इस खंड में उतरने पर विचार कर रही है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। कंपनी इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र को लेकर उत्साहित है। इसके लिये वह अपने स्वयं का उत्पाद तैयार करने के लिये जयपुर (राजस्थान) और सटीफंसकिरचेन (जर्मनी) स्थित अपने अनुसंधान एवं विकास केंद्रों का उपयोग कर रही है। इसके अलावा उसने ताइवान की गोगोरो इंक के साथ गठजोड़ किया है।

इसे भी पढ़ें: अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 249 नए मामले, एक और मरीज की मौत

इलेक्ट्रिक वाहन के बारे में कंपनी की रणनीति के बारे में गुप्ता ने कहा कि कंपनी के जर्मनी और जयपुर स्थित अनुसंधान एवं विकास केंद्र नियत चार्जिंग प्रणाली पर आधारित उत्पाद विकसित करने के काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ गोगोरो भागीदारी के तहत हम अदला-बदली व्यवस्था पर ध्यान दे रहे हैं। गुप्ता ने कहा, ‘‘हमारा विचार है कि दोनों कंपनियां एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करेंगी। मांग और उपलब्ध ढांचागत सुविधाओं को देखते हुए, हमारा अपना कार्यक्रम स्थिर चार्जिंग पर आधारित होगा और गोगोरा के साथ हम अदला-बदली मॉडल पर काम करेंगे। इससे हम दोनों क्षेत्रों मेंकाम कर सकेंगे।’’ उन्होंने कहा कि ताइवान की कंपनी के साथ गठजोड़ से कंपनी को अपना उत्पाद तैयार करने में मदद मिली है। गुप्ता के अनुसार, ‘‘अदला-बदली प्रणाली के नजरिये से गोगोरो के पास प्रौद्योगिकी है।

उन्हें पता है कि यह कैसे काम करती है और ताइवान में इस पर काफी काम हो रहा है। इससे हमें तेजी से कदम बढ़ाने में मदद मिलेगी।’’ उन्होंने कहा कि दोनों परियोजनाओं के लिये समयसीमा अगला कैलेंडर साल है। एक सवाल के जवाब में गुप्ता ने कहा कि महामारी से कंपनी के उत्पाद पेश करने की योजना पर असर नहीं पड़ा है। नये उत्पादों को लेकर हमारी जो भी योजनाएं हैं, वह सभी समय के अनुसार चल रही हैं। हीरो मोटो कार्प ने वित्त वर्ष 2020-21 में 58 लाख मोटरसाइकिल और स्कूटर बेचे।

प्रमुख खबरें

Karnataka Cabinet ने तुलु को दी दूसरी अतिरिक्त प्रशासनिक भाषा के रूप में मान्यता

Ajit Agarkar का कार्यकाल खत्म, BCCI Chief Selector पद के लिए Parthiv Patel चर्चा में

लद्दाख में Sea Buckthorn का खरीद मूल्य हुआ 300 रुपये प्रति किलो, उपराज्यपाल ने की घोषणा

Odisha के 20 जिलों में भारी बारिश का IMD Yellow Alert जारी