अगर आप भी इस कंपनी के बाइक खरीदने की बना रहे योजना तो जल्दी करिए, 1 अप्रैल से देने पड़ेंगे ज्यादा कीमत

By अंकित सिंह | Mar 22, 2023

देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली हीरो मोटोकॉर्प की बाइक अप्रैल से महंगी हो जाएंगी। कंपनी ने इसको लेकर ऐलान भी कर दिया है। जानकारी के मुताबिक के हीरो मोटर कॉर्प अगले महीने अपने वाहनों की कीमतों में करीब 2% की वृद्धि करने जा रही है। इसका मतलब साफ है कि एचएफ डीलक्स, स्प्लेंडर, पैशन और ग्लैमर सीरीज की गाड़ियां महंगी हो सकती हैं। यह ऐसी बाइक है जो देश में धड़ल्ले से बिकती हैं। नई कीमतें 1 अप्रैल से लागू होंगी। जिन मॉडल्स की कीमत बढ़ेंगी, उसका पता भी अप्रैल में ही चलेगा। खबर यह है कि बढ़ी हुई कीमतें कुछ चुनिंदा वाहनों पर भी लागू हो सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें: Casper को उतारने की तैयारी में Hyundai, बढ़ेगी TATA Punch की मुश्किलें, पढ़ें पूरी डिटेल

कंपनी ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि नए उत्सर्जन मानक के अनुरूप अपने मॉडलों को बनाने में बढ़ी हुई लागत को देखते हुए कीमत बढ़ाने का फैसला किया गया है। वाहनों की नई कीमतें अप्रैल से लागू हो जाएंगी। एक अप्रैल, 2023 से बीएस-छह उत्सर्जन मानक का अधिक सख्त दूसरा चरण लागू होने वाला है। इस चरण के अनुरूप मॉडलों के विकास एवं उत्पादन पर वाहन कंपनियों की लागत बढ़ गई है। हीरो मोटोकॉर्प का भी यह फैसला उसी कड़ी में है। कंपनी ने कहा कि उसके वाहनों की शोरूम कीमतों में करीब दो प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। हालांकि यह वृद्धि वाहन मॉडल एवं संबंधित बाजार पर निर्भर करेगी।

प्रमुख खबरें

Rae Bareli पहुंचे Rahul Gandhi, व्यापारियों और वकीलों से मिलकर जानी समस्याएं

Gujarat Assembly के मानसून सत्र में पेश होंगे 9 अहम Bills, 11 सितंबर तक चलेगी कार्यवाही

Punjab में नशा तस्करी पर सवाल उठाने वाले ग्रामीण की मौत, Harpal Cheema पर FIR की मांग

Cauvery Dispute: Tamil Nadu को पानी देने के निर्देश के खिलाफ Supreme Court जाएगी कर्नाटक सरकार