असम में करीब 1.3 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त, दो महिलाएं गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 12, 2025

असम की राजधानी से दो अभियानों के बाद करीब 1.3 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त की गई और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा, ‘‘साबुन के 12 डिब्बे बरामद किए गए, जिनमें 138 ग्राम हेरोइन थी (साबुन के डिब्बे के बगैर यह वजन है) और एक मोबाइल फोन था। कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।’’

पुलिस ने बताया कि इसी थाना क्षेत्र में एक अन्य अभियान के दौरान खानापाड़ा इलाके में किराए के एक मकान पर छापा मारा गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक महिला के पास से दो तंबाकू के डिब्बों के अंदर 22 ग्राम हेरोइन, तीन चोरी के मोबाइल फोन और 13,000 रुपये नकद बरामद किए जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के मानकों के अनुसार जब्त मादक पदार्थ की कुल कीमत लगभग 1.28 करोड़ रुपये होगी।

प्रमुख खबरें

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प

Donald Trump का सनसनीखेज दावा, Iran ने दिया था Supreme Leader बनने का Offer!

Bengal में किसकी सरकार? Pre-Poll Survey ने खोला राज, TMC और BJP की सीटों का पूरा गणित