गुवाहाटी में 1.4 करोड़ रुपये की कीमत की हेरोइन जब्त की गई, तीन लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 08, 2024

असम पुलिस ने करीब 1.4 करोड़ रुपये की कीमत की हेरोइन जब्त की और तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। असम पुलिस के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी प्रणवज्योति गोस्वामी ने एक बयान में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने शनिवार शाम को बसिस्था थाना क्षेत्र के बालूघाट में छापेमारी की और एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि दोनों के पास से पुलिस ने 138 ग्राम हेरोइन और दो मोबाइल फोन जब्त किए। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि आगे की जांच जारी है। एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के मानकों के अनुसार जब्त किए गए मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत लगभग 1.4 करोड़ रुपये है।

प्रमुख खबरें

केन्द्रीय मंत्री Jyotiraditya Scindia की पहल से बदली जर्जर स्कूल की तस्वीर, भ्रमण कर लिया जायजा

विहिप नेता Surendra Jain बोले, संसद मार्च और जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारी देश के असली Gen-Z नहीं

Top 10 Breaking News 18 September 2026 | Election Commission decision on the TMC dispute | Nithari case prime accused Surendra Koli suicide | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

BCCI AGM में Ajit Agarkar के भविष्य पर फैसला टला, पद पर संशय बरकरार