असम में चार करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 13, 2025

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि पुलिस ने कछार जिले से चार करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन (मादक पदार्थ) जब्त की है। मुख्यमंत्री शर्मा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हिरासत में लिए गए एक आरोपी से मिली सूचना के आधार पर कछार पुलिस ने मादक पदार्थों के खतरे के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करते हुए 664 ग्राम हेरोइन जब्त की है जिसकी कीमत चार करोड़ रुपये है।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘असम पुलिस के साथ मादक पदार्थों के विरुद्ध हमारी लड़ाई लगातार जारी है और वह तस्करों पर भी नकेल कस रही है। असम में मादक पदार्थ की तस्करी और इससे अर्जित आय से वित्तपोषित आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है।’’ अधिकारियों ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

सर्विलांस कैमरों को किया बंद, फिर बंदूकधारियों ने मारी गोली, लीबिया के पूर्व शासक गद्दाफी के बेटे सईफ अल-इस्लाम की हत्या

Gold-Silver का Price Crash! रिकॉर्ड ऊंचाई से धड़ाम गिरे दाम, निवेशक अब क्या करें?

India-US trade डील के बाद रुपये और शेयर बाजार में जोरदार तेजी

भारत-पाक तनाव के बीच महिला क्रिकेट पर असर नहीं, बैंकॉक में तय मुकाबला कायम