निर्धारित उड़ान छूटने से हेटमायर वेस्टइंडीज की टी20 विश्व कप टीम से बाहर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 05, 2022

आक्रामक बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर को आस्ट्रेलिया में टीम से जुड़ने के लिए निर्धारित उड़ान नहीं पकड़ पाने के कारण वेस्टइंडीज की टी20 विश्व कप टीम से बाहर कर दिया गया है। हेटमायर की जगह समर्थ ब्रूक्स को टीम में लिया गया है। हेटमायर को शनिवार को गयाना से रवाना होना था लेकिन वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने उनके पारिवारिक कारणों से उन्हें सोमवार को उड़ान पकड़ने की अनुमति दे दी थी। इसका मतलब था कि वह गोल्ड कोस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार को होने वाले टी20 मैच के लिए उपलब्ध नहीं रह पाते।

एडम्स ने कहा कि ब्रूक्स जल्द से जल्द टीम से जुड़ेंगे। ब्रूक्स ने पिछले साल दिसंबर में टी20 में पदार्पण किया था और 11 मैचों में उनका औसत 23 का है। हेटमायर ने पिछले विश्वकप में हिस्सा लिया था। उन्होंने अब तक 50 टी20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 21 की औसत से रन बनाए हैं। वेस्टइंडीज को इस सप्ताह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टी20 मैच खेलने हैं जिसके बाद वह टी20 विश्वकप के प्रारंभिक चरण में 17 अक्टूबर को स्कॉटलैंड के खिलाफ होबार्ट में अपने अभियान की शुरुआत करेगा।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार