By अभिनय आकाश | Oct 25, 2023
हिजबुल्लाह के अल-मनार टीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, लेबनान के हिजबुल्लाह के प्रमुख ने फिलिस्तीनी आतंकवादी गुट हमास और इस्लामिक जिहाद के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की और कहा कि उन्होंने आकलन किया है कि उनके गठबंधन को प्रतिरोध के लिए वास्तविक जीत हासिल करने के लिए क्या करना चाहिए। अल-मनार की रिपोर्ट के अनुसार, बैठक में हिज़्बुल्लाह के सैय्यद हसन नसरल्लाह, हमास के उप प्रमुख सालेह अल-अरौरी और इस्लामिक जिहाद प्रमुख ज़ियाद अल-नखला शामिल थे।
इजराइली सैना के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने कहा कि इजराइल ने पूरे गाजा में हमले तेज कर दिए हैं, ताकि युद्ध के अगले चरण में सैनिकों के लिए जोखिम कम हो सके। दोनों पक्षों में जारी संघर्ष के बीच क्षेत्र में बड़े पैमाने पर युद्ध की आशंकाएं बढ़ गई है, क्योंकि इजराइली युद्धक विमानों ने गाजा में विभिन्न ठिकानों पर हमले के साथ सीरिया में दो हवाई अड्डों और वेस्ट बैंक में एक मस्जिद को निशाना बनाया।