कतर पर इजराइल के हमले के बाद हिज्बुल्ला ने खाड़ी देशों को आगाह किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 11, 2025

लेबनान के चरमपंथी समूह हिज्बुल्ला के नेता ने बुधवार को कहा कि कतर पर इजराइल का हमला खाड़ी देशों के लिए एक चेतावनी है कि अगर क्षेत्र में चमरपंथी समूहों की हार हुई तो भविष्य में उन्हें भी नहीं बख्शा जाएगा।

हमास ने कहा है कि इजराइली हमले में उसके पांच सदस्यों की मौत हुई है। जबकि कतर के एक सुरक्षा अधिकारी की भी जान चली गई है। कासिम ने कहा, “हम कतर के साथ हैं जिस पर आक्रमण हुआ है और हम फलस्तीनी प्रतिरोध का भी समर्थन करते हैं।”

उन्होंने कहा कि यह हमला मध्य एशिया के एक बड़े हिस्से पर “ग्रेटर इजराइल” स्थापित करने के इजराइल के प्रयासों का एक हिस्सा है। उन्होंने इजराइल से सामान्य संबंध रखने वाले बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात जैसे खाड़ी के देशों की ओर इशारा करते हुए कहा, “अगर प्रतिरोध करने वालों को दुश्मन हरा देता है तो अगला नंबर आपका होगा।

प्रमुख खबरें

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प

Donald Trump का सनसनीखेज दावा, Iran ने दिया था Supreme Leader बनने का Offer!