HFCL के इतिहास का सर्वश्रेष्ठ तिमाही प्रदर्शन, MD Mahendra Nahata ने की नतीजों की घोषणा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 19, 2026

दूरसंचार उपकरण बनाने वाली घरेलू कंपनी एचएफसीएल का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ कई गुना होकर 394.22 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि कृत्रिम मेधा (एआई) डेटा केंद्रों से ऑप्टिकल फाइबर केबल की मांग बढ़ने से उसके लाभ में यह वृद्धि दर्ज की गई। वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में कंपनी ने करीब 72 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। 

कंपनी ने चालू वित्त वर्ष में राजस्व में सालाना आधार पर 80 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान जताया है। उसे उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2028-29 के लिए तय समयसीमा से पहले ही वह 10,000 करोड़ रुपये के राजस्व का आंकड़ा पार कर लेगी। नाहटा ने कहा, ‘‘हमने वित्त वर्ष 2028-29 तक 10,000 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल करने का लक्ष्य रखा था। 

कारोबार में मौजूदा गति को देखते हुए हमारा मानना है कि यह लक्ष्य काफी पहले हासिल किया जा सकता है।’’ समीक्षाधीन तिमाही में एचएफसीएल का परिचालन से एकीकृत राजस्व दोगुने से अधिक होकर 2,541.79 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 1,043.34 करोड़ रुपये था। कंपनी का शुद्ध लाभ मार्जिन सालाना आधार पर दोगुने से अधिक होकर 14.36 प्रतिशत हो गया, जो पहले 2.23 प्रतिशत था।

प्रमुख खबरें

सरकारी OMCs ने नए Ethanol Tender से गन्ने का रस हटाया, Maize की कीमत घटाई

Samsung Galaxy F70 5G भारत में हुआ लॉन्च, 50MP OIS कैमरा और 5000mAh बैटरी से है लैस

TVK और IUML का गठबंधन निकाय चुनाव और 2029 लोकसभा चुनाव में रहेगा बरकरार: मंत्री शाहजहां

Arvind Kejriwal का Centre पर हमला: देश के Gangster को बना लिया दामाद