TVK और IUML का गठबंधन निकाय चुनाव और 2029 लोकसभा चुनाव में रहेगा बरकरार: मंत्री शाहजहां

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 19, 2026

तमिलनाडु के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ए एम शाहजहां ने कहा है कि तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) का गठबंधन आगामी स्थानीय निकाय चुनाव, उपचुनाव और 2029 के लोकसभा चुनाव में भी जारी रहेगा। आईयूएमएल के सचिव शाहजहां रविवार को तेनकासी के दौरे पर थे। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि पार्टी की ‘प्रदेश सामान्य परिषद’ ने टीवीके के नेतृत्व वाले गठबंधन में बने रहने के फैसले की पुन: पुष्टि की है।

उन्होंने कहा कि धारापुरम और मदुरंतकम जैसे पुराने गढ़ों में बड़े झटकों के बाद अन्नाद्रमुक के नेतृत्व से पार्टी कार्यकर्ताओं का भरोसा उठ गया है, संबंधित विधायक लोकतांत्रिक और संवैधानिक नियमों के अनुसार अपने पदों और इस्तीफे के बारे में फैसला करेंगे। लंबे समय से जेल में बंद मुस्लिम कैदियों की रिहाई के बारे में पूछे जाने पर शाहजहां ने कहा कि आईयूएमएल अध्यक्ष प्रोफेसर के एम खादर मोहिद्दीन ने 12 मांगों का एक ज्ञापन सौंपा है जिसमें स्थायी रिहाई या अंतरिम पैरोल की मांग शामिल है। उन्होंने बताया कि इन मांगों को उठाए जाने के बाद लंबे समय से जेल में बंद कैदियों को रिहाई मिलने लगी है।

उन्होंने बताया कि छह कैदियों को पहले ही पैरोल पर रिहा किया जा चुका है और आगे भी क्रमशः अन्य कैदियों को रिहा किए जाने की उम्मीद है।

प्रमुख खबरें

Dushyant Gautam ने संभाला Sikkim के नए Governor का पद, Gangtok में ली शपथ

Congress नेता Shama Mohamed ने Asaduddin Owaisi पर वार, भारत में पाकिस्तान बनाने का लगाया आरोप

शेयर बाजार में भारी गिरावट से Sensex 928 अंक और Nifty 274 अंक फिसला

West Asia में अमेरिकी नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह, सुरक्षा परामर्श जारी