HFCL को मिला 834 करोड़ रुपये का Optical Fibre Cable निर्यात ऑर्डर

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 12, 2026

दूरसंचार उपकरण बनाने वाली कंपनी एचएफसीएल को विदेश स्थित पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी के जरिये एक अंतरराष्ट्रीय ग्राहक को ऑप्टिकल फाइबर केबल की आपूर्ति के लिए करीब 834.36 करोड़ रुपये (लगभग 88.94 करोड़ डॉलर) के निर्यात ठेके मिले हैं। ठेके जून 2027 तक पूरी किए जाएंगे। हालांकि, कंपनी ने ग्राहक की पहचान उजागर नहीं की।

एचएफसीएल ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘ये ठेके कंपनी की विनिर्माण क्षमताओं, प्रौद्योगिकी उत्कृष्टता और उत्पादों की गुणवत्ता में ग्राहकों के भरोसे को दर्शाते हैं।’’ गौरतलब है कि कंपनी के निदेशक मंडल ने ऑप्टिकल फाइबर और ऑप्टिकल फाइबर केबल की विनिर्माण क्षमता बढ़ाने के लिए करीब 400 करोड़ रुपये के नए निवेश को मंजूरी दी है। प्रस्तावित विस्तार के लिए धन की व्यवस्था आंतरिक स्रोतों से जुटाई गई राशि और कर्ज के जरिये की जाएगी। इसके जुलाई 2028 तक पूरा होने की उम्मीद है।

प्रमुख खबरें

Pranab Mukherjee की पीएम बनने की इच्छा पर Sonia Gandhi के दावे पर बंगाल कांग्रेस में बंटे सुर

Auqib Nabi को गति से अधिक अपनी घरेलू सीम पर भरोसा, New Zealand में सफलता की उम्मीद

ReNew आंध्र प्रदेश में स्वच्छ ऊर्जा प्रोजेक्ट्स पर 29,500 करोड़ रुपये खर्च करेगी

Japan ने Andhra Pradesh से की दुर्लभ खनिजों की नियमित आपूर्ति की मांग