Hidden signs of Vitamin D deficiency: हड्डियां ही नहीं, पूरा शरीर देता है विटामिन डी की कमी के संकेत, जानिए कैसे

By मिताली जैन | Jul 24, 2026

शरीर में विटामिन डी की कमी का पता कैसे लगाएं? अक्सर जब लोगों के मन में यह सवाल उठता है तो टेस्ट करवाने का ही ख्याल आता है। लेकिन जरूरी नहीं है कि हर बार आपको टेस्ट करवाने की जरूरत ही पड़े। आपका शरीर खुद इस बात के संकेत देने लगता है। दरअसल, यह इम्यूनिटी, मांसपेशियों की ताकत, मूड, दिमाग और यहां तक कि हार्मोनल संतुलन को भी प्रभावित करता है। ऐसे में शरीर में आने वाले बदलाव ही आपको सबसे पहले इशारा दे देंगे। 

इसे भी पढ़ें: Health Tips: किडनी को Healthy रखने के लिए छोड़ें ये बुरी आदतें, वरना Silent Killer साबित हो सकती है आपकी Diet

छोटी-सी चोट भी ठीक होने में ज्यादा समय लगना

अगर छोटी-सी खरोंच लगने पर या फिर सामान्य घाव को भरने में भी जरूरत से ज्यादा समय लग रहा है, तो यह विटामिन डी की कमी का संकेत हो सकता है। दरअसल, विटामिन डी शरीर में नई स्किन बनने और घाव भरने की प्रक्रिया में मदद करता है। इसकी कमी होने पर घाव धीरे-धीरे भरते हैं।

बार-बार मुंह में छाले होना

अगर बिना किसी वजह के बार-बार मुंह में छाले हो रहे हैं, तो यह भी विटामिन डी की कमी से भी जुड़ा हो सकता है। विटामिन डी हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ इम्यून सिस्टम को संतुलित रखने में मदद करता है। इसकी कमी होने पर मुंह की अंदरूनी परत में सूजन बढ़ सकती है, जिससे बार-बार छाले बनने होने की संभावना बढ़ जाती है।

सिर पर जरूरत से ज्यादा पसीना आना

अगर बिना ज्यादा गर्मी या मेहनत किए भी आपके सिर और माथे पर बार-बार पसीना आता है, तो यह विटामिन डी की कमी का एक संकेत हो सकता है। विटामिन डी की कमी शरीर के तापमान को नियंत्रित करने वाले तंत्र और तंत्रिका तंत्र के कामकाज को प्रभावित कर सकती है।

  

सीढ़ियां चढ़ते समय पैरों में भारीपन महसूस होना

अगर कम उम्र में ही थोड़ी सी चढ़ाई पर पैरों में भारीपन या कमजोरी महसूस होने लगे, तो यह विटामिन डी की कमी की वजह से भी हो सकता है। विटामिन डी मांसपेशियों की ताकत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसकी कमी से खासकर जांघों और पैरों की मसल्स कमजोर पड़ सकती हैं। जिसकी वजह से सीढ़ियां चढ़ना या कुर्सी से उठना पहले से ज्यादा मुश्किल लगने लगता है।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने मृत व्यक्ति के नाम Learning Licence बनने पर केंद्र और यूपी से मांगा जवाब

पीलीभीत में Punjab and Sindh Bank के वरिष्ठ अधिकारी 8.52 करोड़ की धोखाधड़ी में गिरफ्तार

Telangana Assembly के पहले दिन भारी हंगामा, HC ने BRS विधायकों को रोकने पर पुलिस को लगाई फटकार

West Asia में तनाव के बीच व्यापार और कनेक्टिविटी बढ़ा रहा भारत, S Jaishankar ने दी जानकारी