दिल्ली में भड़की हिंसा के बाद लखनऊ में हाई अलर्ट घोषित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2020

लखनऊ। दिल्ली में सीएए विरोधी और समर्थक गुटों के बीच हुए हिंसक संघर्ष के बाद राजधानी लखनऊ में भी हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। लखनऊ के पुलिस आयुक्त सुजीत पांडे ने मंगलवार को बताया कि राजधानी में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि घंटाघर इलाके में और अधिक संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है जहां पिछले एक महीने से ज्यादा समय से सीएए के खिलाफ महिलाएं धरना- प्रदर्शन कर रही हैं। 

पांडे ने बताया कि हालांकि राजधानी में अन्य जिलों से लोगों के पहुंचने की खबर नहीं है और स्थिति पूरी तरह सामान्य है, फिर भी पुलिस एहतियातन हाई अलर्ट पर है। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी खुफिया एजेंसियों से संपर्क में है और संवेदनशील इलाकों में सादी वर्दी में पुलिस बल तैनात किया गया है। स्थिति पर पैनी नजर रखी जा रही है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता