Amit Shah के बिहार दौरे को लेकर पटना से पश्चिम चंपारण तक हाई अलर्ट, जताई गई है यह आशंका

By अंकित सिंह | Feb 24, 2023

केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह 25 फरवरी को बिहार दौरे पर रहने वाले हैं। बिहार में उनके अलग-अलग कार्यक्रम हैं। इसको लेकर पटना से पश्चिम चंपारण तक हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। बिहार के अपर पुलिस महानिदेशक ने पटना और पश्चिमी चंपारण के डीएम, एसएसपी और एसपी को इस संबंध में पत्र भेजा है। इस पत्र में इस बात की जानकारी दी गई है कि बिहार में आतंकियों के पास रॉकेट स्ट्रिंगर मिसाइल है जिससे खास लोगों की जान को खतरा है। यही कारण है कि अमित शाह के दौरे को लेकर पटना और पश्चिम चंपारण में किलेबंदी कर दी गई है। राज्य प्रशासन पूरी तरीके से हाई अलर्ट पर है। 

इसे भी पढ़ें: Karnataka में बोले अमित शाह, कांग्रेस और JDS परिवारवादी पार्टियां, नहीं कर सकते राज्य का विकास

पुलिस लगातार अमित शाह के दौरे वाले जगह पर पेट्रोलिंग कर रही है। अमित शाह के दौरे को लेकर बिहार भाजपा के नेता अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं। वह 25 फरवरी को बिहार जाएंगे, जिस दौरान वह पश्चिमी चंपारण में एक रैली को संबोधित करेंगे, पटना में किसानों और मजदूरों के एक समागम में भाग लेंगे और तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेकेंगे। इस समागम का आयोजन स्वतंत्रता सेनानी सहजानंद सरस्वती की जयंती के उपलक्ष्य में किया गया है। सहजानंद सरस्वती को भारत में किसान आन्दोलन का जनक माना जाता है।

प्रमुख खबरें

Adani Enterprises और Jabil Inc ने Data Center उपकरणों के लिए 50:50 साझेदारी का प्रस्ताव दिया

Rishabh Pant चोट के कारण India A के शुरुआती दो Test मैचों से बाहर

Formula 1 की अफ्रीका में 33 साल बाद वापसी, Rwanda में होगा African Grand Prix

FIFA की पारदर्शिता पर सवाल, Gianni Infantino को वर्ल्ड कप संस्था से मिले 1.72 मिलियन डॉलर