BRICS Summit से पहले Delhi में हाई अलर्ट, CJP मार्च को अब तक नहीं मिली Police की इजाजत

By अंकित सिंह | Sep 01, 2026

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 5 सितंबर को इंडिया गेट से जंतर-मंतर के पास जय सिंह मार्ग पर स्थित पुलिस मुख्यालय तक प्रस्तावित विरोध मार्च के मद्देनजर पूरी दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सूत्रों ने बताया कि एहतियात के तौर पर जंतर-मंतर और उसके आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और बैरिकेड्स लगाए गए हैं। CJP ने इस मार्च की घोषणा की है, लेकिन पुलिस सूत्रों का कहना है कि प्रस्तावित मार्च के लिए अभी तक कोई अनुमति नहीं दी गई है।

उच्चतम न्यायालय ने पांच सितंबर को कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) द्वारा प्रस्तावित मार्च पर रोक लगाने के अनुरोध वाली याचिका पर कोई आदेश पारित करने से सोमवार को इनकार कर दिया। न्यायालय ने कहा कि उसे उम्मीद है कि सभी पक्ष शांतिपूर्ण और कानून के दायरे में रहकर व्यवहार करेंगे। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने याचिकाकर्ता से कहा कि वह अपनी याचिका उस उच्चाधिकार प्राप्त जांच समिति के समक्ष रखे, जिसका गठन न्यायालय ने नीट विरोध प्रदर्शनों के दौरान पुलिस हिंसा के आरोपों की जांच के लिए किया है। 

इसे भी पढ़ें: Pune से Fadnavis का वार: CJP को बताया 'Congress Jitao Programme', विपक्ष पर भड़के

पीठ ने मामले में नोटिस जारी करते हुए कहा, मामले को लंबित याचिकाओं के साथ सूचीबद्ध किया जाए। इस पर 10 सितंबर को सुनवाई की जाएगी। पीठ ने कहा, उनसे कानून-व्यवस्था बनाए रखने की उम्मीद है और कानून प्रवर्तन एजेंसी की जिम्मेदारी है कि वह कानून-व्यवस्था बनाए रखे तथा यह बताए कि क्या अवैध है और क्या अनुमति योग्य है। हम उम्मीद करते हैं कि वे इसी दायरे में काम करेंगे। दोनों पक्षों से हमारी अपेक्षा है कि वे एक-दूसरे का सम्मान करेंगे, उचित आचरण करेंगे और देश के कानून का पालन करेंगे। 

देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

प्रमुख खबरें

Kapil Sibal का Rajnath Singh पर पलटवार, बोले- Congress नहीं जनता चाहती है सत्ता परिवर्तन

Donald Trump ने Graham Law के तहत रूसी तेल व गैस पर प्रतिबंधों से दी छूट

Lindsey Graham Act Waiver | डोनाल्ड ट्रम्प बने मॉस्को की कठपुतली, रूस के सामने घुटनों पर आया सुपरपावर! रूस से प्रतिबंध हटाने के फैसले पर भड़के डेमोक्रेट्स

17 अक्टूबर 1979: Mother Teresa को मिला था Nobel Peace Prize, जानिए आज का इतिहास