Health Tips: हाई बीपी के मरीज रक्तदान करते समय ध्यान रखें ये बातें, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

By अनन्या मिश्रा | Sep 08, 2025

रक्तदान को सबसे बड़ा महादान माना जाता है। क्योंकि रक्तदान करके किसी की जिंदगी को बचाया जाता है। ऐसे में जब भी मौका मिलता है, हर कोई ब्लड डोनेट करता है। जिससे कि ब्लड की कमी से किसी को अपनी जिंदगी न गंवानी पड़े। आमतौर पर ब्लड डोनेट के लिए हर व्यक्ति पॉजिटिव अप्रोच रखता है। लेकिन आप इस बात को भी जानते होंगे कि हर कोई ब्लड डोनेट नहीं कर सकता है। एसटीआई, एचआईवी और डायबिटीज जैसी मेडिकल कंडीशन वाले मरीजों को ब्लड डोनेट करने की मनाही होती है।

क्योंकि इस अवस्था में ब्लड डोनेट करने की वजह से दूसरा व्यक्ति भी इन संक्रमित बीमारियों की चपेट में आ सकता है। ऐसे में जिन लोगों को हाई बीपी की समस्या है, उनको भी यह जान लेना चाहिए कि वह किस अवस्था में रक्तदान कर सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

ब्लड प्रेशर रीडिंग

जब हाई बीपी के मरीज ब्लड डोनेट कर हैं, तो उस दौरान उनको अपने ब्लड प्रेशर की रीडिंग के बारे में जानकारी होनी चाहिए। वैसे जो भी ब्लड डोनेट करना चाहता है, उनका पहले बीपी मानिटर किया जाता है। जिससे कि ब्लड डोनेट करने के बाद उनको किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या का सामना नहीं करना पड़े। ब्लड डोनेट करते समय सिस्टोलिक प्रेशर और डायस्टोलिक प्रेशर दोनों को मापा जाता है। वहीं 180/100 एमएम एचजी को सामान्य बीपी रेंज मानी जाती है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति ब्लड डोनेट कर सकता है।

नियमित दवा लें

यदि हाई बीपी के मरीज नियमित रूप से दवा ले रहे हैं, तब वह ब्लड डोनेट करने के लिए सक्षम माने जाते हैं। एक्सपर्ट की मानें, तो ब्लड डोनेट करने के दौरान उनकी ब्लड प्रेशर की रेंज सामान्य होनी चाहिए। जिसका हम पहले भी जिक्र कर चुके हैं। ऐसे में अगर आप भी ब्लड डोनेट करना चाहते हैं, तो आपको अपनी दवा को मिस नहीं करना चाहिए और बीपी भी समय-समय पर मॉनिटर कराते रहना चाहिए।

डॉक्टर से संपर्क करें

जब भी हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीज को ब्लड डोनेट करना हो, तो सबसे पहले उनको अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। अगर हाई बीपी वाले मरीज को किसी तरह की समस्या है, तो डॉक्टर को इस बारे में बताएं। जिससे कि यह चेक किया जा सके कि व्यक्ति ब्लड डोनेट करने की स्थिति में है या नहीं। वहीं आपको ओवर ऑल हेल्थ की पर्याप्त जानकारी भी होनी चाहिए। वहीं अगर आपको हाइपरटेंशन से जुड़ी दूसरी जटिलताएं हैं, तो आपको हाई बीपी में भी ब्लड डोनेट करने से बचना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Horoscope 06 June 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

15 साल की उम्र में Team India में एंट्री! Vaibhav Sooryavanshiने तोड़ा Sachin Tendulkar का रिकॉर्ड

टूटते भरोसे के वेंटिलेटर पर देश की परीक्षा व्यवस्था

तीन साल की मासूम की Rare Disease से जंग, इलाज के खर्च को लेकर Delhi High Court पहुंची फैमिली