Health Tips: हाई बीपी की समस्या हो सकती है जानलेवा, इन घरेलू उपायों से करें कंट्रोल

By अनन्या मिश्रा | May 16, 2024

दुनिया भर में हाई ब्लड प्रेशर के शिकार मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। जिसकी वजह से स्ट्रोक और हार्ट अटैक के मामले अधिक देखने को मिलते हैं। इस बीमारी के कारण लाखों लोगों की मौत हो चुकी है। बता दें कि हाइपरटेंशन एक लाइफस्टाइल डिजीज है और इसके होने की कई वजह हो सकती हैं। लेकिन इसके होने के पीछे जो मुख्य कारण हैं, वह खराब लाइफस्टाइल और तनाव होता है। 

इसे भी पढ़ें: Summer Care: गर्मियों में प्याज में नींबू का रस मिलाकर खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, डाइट में जरूर करें शामिल

अश्वगंधा

यदि आप अश्वगंधा का सेवन करते हैं तो यह हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। क्योंकि अश्वगंधा कई गुणों से भरपूर होता है। जो तनाव को कम करने में मददगार होता है। बता दें कि तनाव भी उच्च रक्तचाप की एक बड़ी वजह होता है। अश्वगंधा के सेवन से हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जाता है। 

तुलसी

तुलसी की पत्तियों में हाई बीपी को कंट्रोल करने के गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से तनाव को भी कम किया जा सकता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, तुलसी और नीम का मेल हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायक होता है।

अलसी

इसके साथ ही अलसी में ए-लिनोलेनिक एसिड पाया जाता है, यह एक फैटी एसिड होता है। ए-लिनोलेनिक एसिड हृदय रोग, गठिया, हाई ब्लड प्रेशर सहित और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के लिए काफी फायदेमंद होता है। वहीं अलसी के सेवन से शरीर को अन्य कई फायदे भी मिलते हैं। 

अर्जुन की छाल

अर्जुन की छाल में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो कई खतरनाक बीमारियों से बचाव करते हैं। अर्जुन की छाल का नियमित रूप से सेवन करने से रक्तचाप कम हो सकता है। अर्जुन की छाल  आयुर्वेद के बेहतरीन उपायों में से एक है।

लहसुन

बता दें कि लहसुन में एलिसिन नामक तत्व होता है, जो रक्तचाप को कम कर सकता है। लहसुन के सेवन से खून की नसें रिलैक्स होती हैं। साथ ही इसमें अन्य औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो गंभीर इंफेक्शन से बचाने में सहायता करता है।

मेथी

मेथी में विटामिन ए और मैग्नीशियम की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। मेथी रक्तचाप को कंट्रोल करने में मदद करता है और यह हर्ब डायबिटीज को भी कंट्रोल करता है। रक्तचाप को कम करने के साथ ही मेथी दिमागी तनाव को भी दूर करती है।

प्रमुख खबरें

Europe का बड़ा फैसला, अब बिना Charger मिलेगा Laptop, ग्राहकों के बचेंगे हजारों रुपये

Barabanki-Bahraich Highway: 9000 पेड़ों पर अटकी Forest Clearance, NHAI और वन विभाग आमने-सामने

Ahmedabad में AI का सबसे बड़ा धोखा! Deepfake वीडियो से बिजनेसमैन के नाम पर लिया लाखों का Loan.

EPFO का Digital Revolution: अब e-Prapti Portal से Aadhaar के जरिए एक्टिव करें पुराना PF खाता.