पंजाब कांग्रेस में सुलह का फॉर्मूला जल्द निकाल सकती है पार्टी की आलाकमान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 02, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस की पंजाब इकाई में चल रही कलह को दूर करने के मकसद से पार्टी आलाकमान जल्द ही मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के लिए सम्मानजनक स्थिति वाला फार्मूला निकाल सकता है। पार्टी सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। वहीं, कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश रावत ने संवाददाताओं से बातचीत में फिर दोहराया कि इस मामले का 8-10 जुलाई तक समाधान निकल सकता है। उन्होंने कहा कि सिद्धू ने कांग्रेस नेतृत्व के समक्ष अपनी बातें रखी हैं और इससे मुद्दे के समाधान में मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: पंजाब भाजपा प्रमुख अश्विनी शर्मा के खिलाफ किसानों ने किया प्रदर्शन

अमरिंदर सिंह की इस बैठक को भी शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देखा जा रहा है। हाल के दिनों में सिद्धू लगातार इस बात पर जोर दे रहे हैं कि वह मुख्यमंत्री के साथ काम नहीं कर सकते। हाल के कुछ हफ्तों से सिद्धू और पंजाब कांग्रेस के कुछ अन्य नेताओं ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। सिद्धू का कहना है कि गुरू ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए कारगर कदम भी नहीं उठाए गए।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता