पंजाब भाजपा प्रमुख अश्विनी शर्मा के खिलाफ किसानों ने किया प्रदर्शन

Ashwini Sharma

केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के एक समूह ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा के विरोध में यहां प्रदर्शन किया।

होशियारपुर। केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के एक समूह ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा के विरोध में यहां प्रदर्शन किया। बेनेवाल गांव में गौसेवा मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी कृष्णनन्द से शर्मा की मुलाकात की सूचना मिलते ही किसानों ने जगह को घेर लिया।

इसे भी पढ़ें: AAP ऑफिस में 'बेसुध शराबी' की तस्वीर वायरल पर माफी भाजपा को मांगनी पड़ी, जानिए क्यों?

प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए और कानून वापस लिए जाने की मांग की। उन्होंने शर्मा के खिलाफ भी नारे लगाए जो चंडीगढ़ से लौटते समय रुके थे। पुलिस ने शर्मा को सुरक्षित निकाला और बाद में वह पठानकोट चले गए।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़