फंड लेकर सेना पर खर्च कर देता है पाकिस्तान, ब्रिटेन में हाई कमीश्नर ने कहा- हमने 30 वर्षों तक संयम बरता है

By अभिनय आकाश | May 10, 2025

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव में  वृद्धि और एलओसी पर संघर्षपूर्ण हालात ने दो परमाणु-सशस्त्र पड़ोसियों के बीच दशकों में पहली बार पूर्ण युद्ध की आशंका पैदा कर दी है। भारतीय और पाकिस्तानी सेनाओं में कुल मिलाकर करीब 2 मिलियन सशस्त्र बल कर्मी हैं। इसका मतलब है कि यह युद्ध द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से लड़ाकों की संख्या के हिसाब से सबसे बड़ा युद्ध हो सकता है। पाकिस्तान के पास वैसे तो आटा खरीदने तक के पैसे नहीं हैं। लेकिन उधार की जिंदगी जीता मुल्क हथियारों और सेना के लिए कर्ज लेकर उसे आतंक को सपोर्ट करने के लिए लगा रहा है। पाकिस्तान को आईएमएफ की तरफ से 1 बिलियन डॉलर का लोन जारी करने को मंजूरी मिल गई है।

इसे भी पढ़ें: हमारे पूर्वजों ने दो-देश सिद्धांत को खारिज कर दिया था, पाकिस्तान पर बरसे ओवैसी, तुर्की को भी लपेटे में लिया

आपको बता दें कि पाकिस्तान को करीब 1 बिलियन डॉलर लोन जारी करने की मंजूरी दे दी। इससे पहले भारत ने आईएमएफ के उस प्रस्ताव का विरोध किया जिसमें पाकिस्तान को 2.3 अरव डॉलर का नया कर्ज देने की बात थी। भारत का कहना है कि यह पैसा पाकिस्तान सरकार सीमापार आतंकवाद फैलाने में इस्तेमाल कर सकती है। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि भारत ने आईएमएफ बोर्ड की बैठक में हिस्सा तो लिया, लेकिन वोटिंग में भाग नहीं लिया। भारत ने कहा कि अगर ऐसे देश को बार-बार कर्ज दिया जाता है, तो इससे वैश्विक मूल्यों का मजाक बनता है। 

प्रमुख खबरें

Titan और BlueStone का 2030 Vision, दोगुना Revenue के ऐलान से शेयर बाजार में आई बहार

Titan का बड़ा Game Plan: Premium Segment से आएगा 25% रेवेन्यू, Helios Lux स्टोर्स का होगा विस्तार।

Ahmedabad में Pipeline Leak से बड़ा संकट, नर्मदा लाइन में मिला Sewer का पानी, सैकड़ों बीमार

मानसून की दस्तक: Kerala में हुई Entry, पर Normal से कम बारिश के Alert ने बढ़ाई टेंशन