श्रीलंका में उच्चायुक्त ने जारी किए भारतीयों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 21, 2019

कोलंबो। भारत ने रविवार को कहा कि वह श्रीलंका में स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए है, जहां ईस्टर के मौके पर लगातार छह विस्फोट हुए हैं। विस्फोट गिरिजाघरों में ईस्टर की प्रार्थनासभा के दौरान सुबह करीब पौने नौ बजे हुए। कोलंबो में भारतीय उच्चायुक्त ने ट्वीट किया की विस्फोट आज कोलंबो और बट्टिकलोवा में हुए। हम स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए हैं। भारतीय नागरिक किसी भी तरह की सहायता व मदद और स्पष्टीकरण के लिए इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं- +94777903082,+94112422788, +94112422789।

श्रीलंका में आज तीन गिरजाघरों और तीन होटलों में विस्फोट हुए। कोलंबो के सेंट एंथनी, पश्चिमी तटीय शहर नेगेम्बो के सेंट सेबैस्टियन चर्च और बट्टिकलोवा के एक चर्च को निशाना बनाया गया था। वहीं पांच सितारा होटल शंगरीला, द सिनामोन ग्रांड और द किंग्सबरी में विस्फोट हुए। उच्चायुक्त ने अन्य एक ट्वीट में लिखा की दिए गए नंबरों के अलावा भारतीय नागरिक किसी भी सहायता व मदद और अन्य किसी स्पष्टीकरण के लिए +94777902082, +94772234176 नंबरों पर फोन कर सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

Budget Session: लोकसभा में कल पेश होगा प्रस्ताव, 8 निलंबित सांसदों की हो सकती है वापसी

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना को दी ₹32.27 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

संवाद से समाधान के संकल्प के साथ राज्य स्तरीय NSS सम्मेलन का भव्य शुभारंभ

निष्पक्ष चुनाव की तैयारी! Assam में 5 नए SSP तैनात, रिटायर्ड IAS को मिली विशेष पर्यवेक्षक की कमान