कच्चे माल की ऊंची लागत से 15 प्रतिशत घट सकता है सीमेंट कंपनियों का मुनाफा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 27, 2022

सीमेंट कंपनियों का मुनाफा मजबूत मांग के बावजूद कच्चे माल की कीमतों में उछाल की वजह से 15 प्रतिशत घट सकता है। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने सोमवार को जारी रिपोर्ट में हालांकि कहा कि कर्ज परिदृश्य के लिहाज से उच्च मांग से सीमेंट उद्योग को कुछ कछ राहत मिलेगी। रिपोर्ट के अनुसार, सीमेंट विनिर्माताओं की परिचालन लाभ चालू वित्त वर्ष में सालाना आधार पर 15 प्रतिशत घटकर 900 से 925 रुपये प्रति टन रह सकता है। इसमें पिछले वित्त वर्ष भी नौ प्रतिशत की कमी आई थी।

आने वाली तिमाहियों में इसमें कमी होगी और पूरे वित्त वर्ष में यह 8 से 10 प्रतिशत रह सकती है। इसके बावजूद यह वित्त वर्ष 2018-19 के बाद सर्वाधिक होगी। सीमेंट बाजार में 85 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाली 22 सीमेंट कंपनियों के विश्लेषण पर आधारित रिपोर्ट में कहा गया कि उच्च मांग सीमेंट विनिर्माताओं के कुल परिचालन लाभ और नकदी पर पड़ने वाले प्रभाव को कुछ हद तक कम करेगी।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा