लखनऊ के कुछ थानों में सीसीटीवी कैमरे काम नहीं करने पर उच्च न्यायालय चिंतित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 22, 2023

इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने मंगलवार को यहां कुछ थानों में में क्लोज सर्किट टीवी (सीसीटीवी) कैमरों के काम न करने पर गंभीर चिंता व्यक्त की। न्यायमूर्ति संगीता चंद्रा और न्यायमूर्ति एन के जौहरी की पीठ ने रजत बाजपेयी की रिट याचिका पर अपने आदेश में लखनऊ के पुलिस आयुक्त को मामले पर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है। उच्च न्यायालय ने चिनहट थाने में कथित हिरासत में हिंसा के संबंध में एक मामले की सुनवाई करते हुए सहायक पुलिस आयुक्त (पूर्वी) सैय्यद अली अब्बास की एक रिपोर्ट पर आश्चर्य जताया जिसमें कहा गया है कि सीसीटीवी कैमरे कुछ दिनों से काम नहीं कर रहे थे।पीठ ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि एक अन्य मामले की सुनवाई के दौरान उसने पाया कि घटना के समय एसजीपीजीआई थाने के सीसीटीवी कैमरे भी काम नहीं कर रहे थे।

हालांकि पीठ ने पाया कि उसके निर्देश पर डॉक्टर द्वारा दी गई मेडिकल रिपोर्ट से पता चला कि याचिकाकर्ता के दोनों पैरों में कठोर और कुंद चीज से खरोंच और चोट आई थी। पीठ को अवगत कराया गया कि पुलिस आयुक्त ने इस मामले में दारोगा रमेश चंद्र यादव और प्रभारी निरीक्षक आलोक राव के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की थी, तो पीठ ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सिर्फ दो सिपाहियों राहुल कुमार और विशाल सिंह का स्थानांतरण पर्याप्त नहीं है, क्योंकि याचिका में उनके खिलाफ हिरासत में हिंसा करने का आरोप लगाया गया था। अदालत ने याचिकाकर्ता को याचिका में दोनों सिपाहियों को विरोधी पक्ष बनाने के लिए कहते हुए पुलिस से 20 सितंबर को उसके समक्ष की गई कार्रवाई की रिपोर्ट पेश करने को कहा है।

प्रमुख खबरें

Venezuela में ONGC के लिए खुला कमाई का रास्ता, US Sanctions हटने के बाद भारत की Crude Oil सप्लाई में होगा बड़ा सुधार

Middle East Crisis के बीच India का बड़ा कदम, LPG Shortage रोकने को पहली बार Refineries के लिए तय हुए उत्पादन लक्ष्य

NTA Big Decision: तीन विषयों की UGC-NET परीक्षा 9-10 सितंबर को दोबारा होगी, अभ्यर्थियों को नहीं देनी होगी Extra Fees

Steve Smith ने 42 टेस्ट पहले ही तोड़ा Joe Root का दबदबा, मगर Bangladesh के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया पर हार का साया