दिल्ली उच्च न्यायालय ने एनपीपीए के भारत सीरम, बर्ड को जारी मांग पत्रों को रद्द किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 29, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) द्वारा जारी उन मांग पत्रों को रद्द कर दिया है, जो प्राधिकरण ने भारत सीरम एंड वैक्सीन और बर्ड हेल्थकेयर इंडिया को दवाओं और चिकित्सा उपकरणों पर अधिक शुल्क लेने का दोषी ठहराते हुए जारी किए थे। उच्च न्यायालय ने भारत सीरम और बर्ड द्वारा दायर अलग-अलग याचिकाओं को स्वीकार करते हुए एनपीपीए को दोनों कंपनियों द्वारा देय राशि, यदि कोई हो, की दोबारा गणना की एक नयी कवायद शुरू करने के लिए कहा। न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने 90 पन्नों के अपने आदेश में कहा, ‘‘ तदनुसार और उपरोक्त सभी कारणों से रिट याचिकाएं स्वीकृत रहेंगी।

इसे भी पढ़ें: केरल HC ने PFI को दिया करोड़ों के नुकसान की भरपाई का आदेश

याचिकाओं में एनपीपीए द्वारा औषधि (मूल्य नियंत्रण) आदेश, 2013 के तहत जारी उन मांग पत्रों को चुनौती दी गई थी, जिसमें याचिकाकर्ता कंपनियों को अधिक शुल्क लेने का दोषी ठहराया गया था और इस तरह उसे ब्याज सहित अधिक राशि जमा करने के लिए उत्तरदायी ठहराया गया था।

प्रमुख खबरें

सूरत के GMC में छात्र आत्महत्या मामले में दो सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर अरेस्ट

Hasan Mahmud की Hat-trick से अफगानिस्तान पस्त, Bangladesh ने बनाई 329 रन की मजबूत बढ़त

MPSC चेयरमैन के इस्तीफे पर Rohit Pawar ने महाराष्ट्र सरकार को दिया रविवार तक का अल्टीमेटम

Barcelona ने Getafe को 3-0 से हराया, Anthony Gordon ने दागा शानदार गोल