High Court ने छात्र पर हमले की घटना के संबंध में स्कूल से प्रशासनिक चूक के बारे में सवाल किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 24, 2026

 गुजरात उच्च न्यायालय ने पिछले साल दसवीं कक्षा के एक छात्र की चाकू से हमला कर हत्या करने के मामले में स्कूल से प्रशासनिक और सुरक्षा संबंधी चूक के बारे में सवाल किया। पिछले साल 19 अगस्त को कक्षा 10वीं के एक छात्र की उसके सहपाठी द्वारा कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी।

न्यायमूर्ति निर्जर देसाई की अदालत ने सवाल उठाया कि क्या कोई माता-पिता स्वेच्छा से अपने बच्चे को ऐसे संस्थान में दाखिला दिलाएंगे, जो स्कूल के प्रशासन के संबंध में राज्य सरकार द्वारा उठाई गई चिंताओं से अवगत हैं।

चाकूबाजी की घटना पर व्यापक आक्रोश के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने स्कूल प्रबंधन का जिम्मा संभाल लिया था। स्कूल ने प्रशासनिक कार्रवाई को चुनौती दी, जिसकी सुनवाई अदालत में हुई।

राज्य सरकार ने डीईओ के कार्यभार संभालने के खिलाफ स्कूल प्रबंधन को तत्काल राहत देने का विरोध किया। सरकारी वकील जीएच विर्क ने बताया कि दिसंबर के मध्य से ही संस्थान ने सहयोग नहीं किया है और बार-बार अनुरोध करने के बावजूद अधिकारियों द्वारा मांगे गए कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए हैं।

सरकार ने स्कूल पर नकद में फीस वसूलने का भी आरोप लगाया और कहा कि एक महीने से अधिक समय से मांगे जा रहे वित्तीय खाते अभी तक प्रस्तुत नहीं किए गए हैं। उच्च न्यायालय ने इस मामले में अगली सुनवाई की तिथि 10 फरवरी तय की।

प्रमुख खबरें

अंतरराष्ट्रीय संदर्भ, वैश्विक व्यापार चुनौतियां और भारत की रणनीति

युद्ध के बावजूद ईरान की हवा साफ, मगर शांति के बावजूद दिल्ली, मुंबई में AQI खतरनाक स्तर पर

Election Commission पर अब तक का सबसे बड़ा हमला! 200 सांसदों ने CEC को हटाने वाले Notice पर किए दस्तखत

Global Crisis के बीच मंत्री हरदीप सिंह पुरी का आश्वासन, India में Fuel की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर ध्यान न दें