आखिर क्यों छिनी गई Harbhajan Singh की Security? हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से पूछा सवाल

By एकता | May 01, 2026

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने अपनी सुरक्षा वापस लिए जाने के पंजाब सरकार के फैसले के खिलाफ पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने अदालत में याचिका दायर कर अपनी सुरक्षा को फिर से बहाल करने की मांग की है। हरभजन सिंह ने सवाल उठाया है कि आखिर किस आधार पर और किन कारणों से उनकी सुरक्षा को अचानक हटा दिया गया।

इसे भी पढ़ें: महाकाल की नगरी Ujjain में खुदाई के दौरान मिला विशालकाय शिवलिंग, हो सकता है 1000 साल पुराना!

कोर्ट ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

हाईकोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए पंजाब और केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कोर्ट ने सरकार से पूछा है कि सुरक्षा की समीक्षा किस आधार पर की गई और इसे हटाने का फैसला क्यों लिया गया? साथ ही, घर के बाहर 'गद्दार' लिखे जाने पर अब तक क्या कार्रवाई हुई है, इसकी जानकारी भी मांगी गई है। अदालत ने निर्देश दिया है कि अगली सुनवाई तक हरभजन सिंह और उनके परिवार की सुरक्षा पुख्ता की जाए।

इसे भी पढ़ें: भवानीपुर में हाई-वोल्टेज ड्रामा: EVM में गड़बड़ी के दावों पर चुनाव आयोग का पलटवार, ममता के आरोपों को किया खारिज

हरभजन सिंह का राजनीतिक सफर

गौरतलब है कि हरभजन सिंह साल 2022 में आम आदमी पार्टी के जरिए राज्यसभा पहुंचे थे। हालांकि, 24 अप्रैल को उन्होंने राघव चड्ढा और 'आप' के अन्य सदस्यों के साथ पार्टी छोड़ दी और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। इस राजनीतिक बदलाव के कुछ समय बाद ही उनकी सुरक्षा को लेकर यह विवाद सामने आया है।

प्रमुख खबरें

Maharashtra UCC Panel से पूर्व जज RC Chavan ने दिया इस्तीफा

ओम प्रकाश राजभर ने Modi का नाम लेकर कर दिया बड़ा दावा, क्या वाकई UP के चार टुकड़े होने वाले हैं?

दिल्ली में फिर खड़ा हुआ सुरक्षा पर बड़ा सवाल! फर्जी पुलिसकर्मी बनकर 17 वर्षीय किशोरी से गैंगरेप, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 14 दिनों में चौथा मामला

IIT Bombay हॉस्टलों में सीलिंग फैन हटाकर लगाएगा वॉल फैन, छात्र की मौत के बाद फैसला