तीसरी लहर को लेकर हाई कोर्ट ने शिवराज सरकार से किया सवाल, मांगी विस्तृत रिपोर्ट

By सुयश भट्ट | Jan 08, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना तेजी से फैल रहा है। बढ़ते कोरोना संक्रमण पर जबलपुर हाई कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है। हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से सवाल किया है कि तीसरी लहर से निपटने के लिए क्या तैयारी की गई है। इस मामले पर कोर्ट ने राज्य सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

इसे भी पढ़ें:मंत्री विश्वास सारंग ने किया दावा, कहा - तीसरी लहर उतनी घातक नहीं 

आपको बता दें कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1577 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं एक्टिव मामले भी बढ़कर 5044 हो गए हैं। इंदौर और भोपाल की स्थिति काफी खराब है. दोनों ही शहरों में कोरोना विस्फोट हो रहा है. अकेले इंदौर में संक्रमण के 618 और भोपाल में 347 नए मरीज पाए गए हैं। भोपाल में 28 बच्चों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

वहीं चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा है कि संक्रमण से निपटने के लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। ऑक्सीजन की भी व्यवस्था कर ली गई है। उन्होंने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अच्छी बात ये है कि वैक्सीनेशन का असर दिख रहा है।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक