चंपत राय पर आरोप लगाने वाले पत्रकार विनीत नारायण से हाईकोर्ट ने कहा- पोस्ट डिलीट करो, आगे से सावधान रहो

By अंकित सिंह | Aug 07, 2021

विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय पर फेसबुक पोस्ट के जरिए आरोप लगाने वाले विनीत नारायण को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। दरअसल, चंपत राय पर फेसबुक पोस्ट के जरिए आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी करने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। उन तीन में से एक पत्रकार विनीत नारायण का भी नाम था। हालांकि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने विनीत नारायण को राहत देते हुए उन्हें गिरफ्तारी से राहत प्रदान की थी। विनीत नारायण द्वारा लगाए गए आरोपों को चंपत राय के भाई ने झूठा और साजिश करार दिया था। इन सबके बीच इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पत्रकार विनीत नारायण को आदेश दिया है कि वह चंपत राय और उनके परिवार के खिलाफ लिखे पोस्ट को फेसबुक से डिलीट करें। इसके बाद विनीत नारायण के वकील ने कोर्ट में ही 10 मिनट का समय मांग कर फेसबुक पोस्ट को डिलीट किया। साथ ही उन्होंने कहा कि आगे की इस तरह की फेसबुक पोस्ट लिखने से पहले सावधानी बरती जाएगी। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने विनीत नारायण को इस बात के लिए भी आगाह किया कि वह आगे से इस तरह के फेसबुक पोस्ट लिखने में सावधानी बरतें। आपको बता दें कि विनीत के आरोपों के बाद चंपत राय के खिलाफ मीडिया में काफी चर्चा हुई थी। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर