उच्च न्यायालय ने Himachal में पर्यटकों के हंगामे पर संज्ञान लिया, स्थिति रिपोर्ट तलब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2023

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने पिछले दिनों मणिकर्ण, बिलासपुर और मनाली में पर्यटकों द्वारा किए गए हंगामे से जुड़ी खबरों पर शुक्रवार को गौर करते हुए राज्य सरकार को इस संबंध में स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सबीना और न्यायमूर्ति सत्येन वैद्य की पीठ ने मुख्य सचिव, प्रधान सचिव (गृह), पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), कुल्लू एवं बिलासपुर के उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को नोटिस जारी किया।

पुलिस के अनुसार, पांच मार्च की रात मणिकर्ण में एक मेले के दौरान पंजाब से आए तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुई झड़प में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि मणिकर्ण में हुई झड़प के सिलसिले में एक मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल का गठन किया गया है।

प्रमुख खबरें

Periyar Jayanti पर CM Vijay ने अधिकारियों को दिलाई शपथ, द्रविड़ मूल्यों पर दिया जोर

पूर्व राजनयिक वीबी सोनी ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले अमेरिकी बिल को दबाव

European Parliament में बोले Mark Carney, EU और Canada की साझेदारी बनेगी वैश्विक मिसाल

Indian Surfing Team Coach Samai Reboul Eyes 2028 Los Angeles Olympics