वैक्सीन की विश्वसनीयता के सवाल पर बोले रविशंकर प्रसाद, दर्जनों देशों में जा रहे हैं भारत निर्मित टीके

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2021

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को कहा कि भारत में निर्मित टीके की उच्च मांग इसकी विश्वसनीयता का सुबूत है। उन्होंने कहा कि तमाम देशों में इसकी मांग है और कई देशों में टीके की खेप भेजी गई है। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद भारत में बने टीकों की विश्वसनीयता से जुड़े सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ‘‘जहां तक विश्वसनीयता की बात है तो यह टीके दर्जनों देशों में जा रहे हैं।’’ 

इसे भी पढ़ें: कोविड-19 टीकाकरण का अगला चरण एक मार्च से होगा शुरू, सरकारी केंद्रों पर नि:शुल्क टीके लगेंगे 

उन्होंने कहा, ‘‘कई देशों को निशुल्क टीके मुहैया कराए गए हैं जबकि कई अन्य देशों में लोग इनकी मांग कर रहे हैं।’’ प्रसाद ने कहा कि यहां तक कि टीकों को लातिन अमेरिकी देशों को भी भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा, यह आत्मनिर्भर भारत अभियान की कामयाबी का एक उदाहरण है और हमें इसकी प्रशंसा करनी चाहिए कि भारतीय उत्पाद वैश्विक स्तर पर स्थान प्राप्त कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

West Asia में बढ़े तनाव का असर, Oil Price कंट्रोल करने के लिए 41 करोड़ बैरल तेल बाजार में आएगा

Middle East संकट का हवाई यात्रा पर बड़ा असर, Air India की Dubai की कई उड़ानें कैंसिल, यात्री परेशान

Oil Companies का घाटा अब रिफाइनरियों के सिर, Crude Oil महंगा होने पर पेमेंट घटाने की तैयारी

Tata Group के Air India में बड़ा खुलासा, Staff Travel Policy में धांधली कर नपे 4000 कर्मचारी