ठाणे के अस्पताल में 18 मरीजों की मौत के मामले की जांच उच्च स्तरीय समिति करेगी : एकनाथ शिंदे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 13, 2023

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को ठाणे के कलवा में छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में पिछले 24 घंटों में हुई 18 मौतों को दर्दनाक तथा दुर्भाग्यपूर्ण बताया और मामले की जांच उच्च स्तरीय समिति से कराने की बात कही। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि मुख्यमंत्री ने सतारा में कहा कि स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत और ठाणे के प्रभारी मंत्री संभुराज देसाई स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। विज्ञप्ति में मुख्यमंत्री के हवाले से कहा गया कि अस्पताल प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मरीजों की हालत बहुत गंभीर थी और कुछ को निजी अस्पतालों की ओर से रेफर किया गया था। शिंदे ने बताया कि जिन लोगों की मौत हुई उन्हें अलग-अलग दिनों में अलग-अलग बीमारियों के चलते भर्ती कराया गया था।

बांगर ने बताया कि मृतकों में 12 की उम्र 50 वर्ष से अधिक थी। महाराष्ट्र के मंत्री दीपक केसरकर ने कहा कि मरने वाले 18 मरीजों में से आठ इलाज के दौरान ‘बेहद गंभीर स्थिति’ में थे।उन्होंने बताया कि 500 बिस्तरों की क्षमता के मुकाबले वहां 588 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि दूसरी ओर, जिला नागरिक अस्पताल में 350 बिस्तर हैं, जिनमें से 150 खाली हैं। केसरकर ने कहा, ‘‘कलवा अस्पताल में आईसीयू की क्षमता 20 से बढ़ाकर 48 की गई। आसपास के कई निजी अस्पताल मरीज की हालत गंभीर होने के बाद कलवा अस्पताल रेफर कर देते हैं।

प्रमुख खबरें

योगी से अचानक मिलने आ गए चीन के दुश्मन, हिल गई दुनिया!

लद्दाख को लेकर सरकार ने अब क्या बड़ा फैसला ले लिया? अमित शाह ने X पर खुद पोस्ट कर दी ये धमाकेदार जानकारी

चीनी के स्टॉक पर नजर, सरकार ने अपने नोटिफिकेशन में क्या निर्देश दिए हैं?

अमेरिका ने तो ट्रेलर दिखाया, भारत पूरी पिक्चर दिखाने वाला है! 500 किलो के बंकर बस्टर बम की टेस्टिंग से कांप उठेगा पाकिस्तान