27 जुलाई को दिल्ली में योगी, दोनों डिप्टी सीएम और प्रदेश अध्यक्ष के साथ उच्चस्तरीय बैठक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 24, 2024

प्रदेश भाजपा में आंतरिक विवादों को सुलझाने के लिए पार्टी का शीर्ष नेतृत्व सक्रिय हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, 27 जुलाई को दिल्ली में नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक के बाद यूपी के मुद्दे पर एक विशेष बैठक का आयोजन किया जा सकता है। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उप मुख्यमंत्री, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री संगठन भी इस बैठक में मौजूद रहेंगे।

इसे भी पढ़ें: CM Yogi ने Budget को बताया अमृत काल के सभी संकल्पों को सिद्ध करने वाला, जानें अन्य मुख्यमंत्रियों ने क्या कहा

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के बयान ने कई विधायकों और नेताओं को सरकार पर हमले के लिए प्रेरित किया है। इसी बीच, केशव ने दिल्ली में जेपी नड्डा से मुलाकात की है। भूपेंद्र चौधरी ने भी प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात की और प्रदेश की राजनीतिक स्थिति और लोकसभा चुनाव के परिणामों पर चर्चा की। इसके अलावा, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष ने लखनऊ जाकर लोकसभा चुनाव के परिणामों पर चर्चा की और अपना फीडबैक शीर्ष नेतृत्व को सौंपा है.

सूत्रों के अनुसार, 25-26 जुलाई को दिल्ली में भाजपा ने प्रदेश संगठन मंत्रियों की बैठक बुलाई है, जिसमें यूपी के मुद्दे पर विशेष चर्चा की जाएगी। इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष भी शामिल होंगे। बैठक के बाद संगठन में संभावित बदलावों की संभावना जताई जा रही है।

प्रमुख खबरें

Shai Hope के नाबाद 162 रन, West Indies ने तीसरे ODI में भारत को पांच विकेट से हराया

विमान अपहरण की कोशिश विफल करने वाले Captain Smit Machhar को मिले अशोक चक्र: ABVP

Russia इस साल 70000 भारतीय कुशल कामगारों को देगा नौकरी: विदेश मंत्री एस जयशंकर

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर अड़े 150 AISA कार्यकर्ता हिरासत में