Protein Rich Breakfast: सुबह के नाश्ते में शामिल करें सोयाबीन चीला, Health और स्वाद का बेहतरीन कॉम्बो

By दिव्यांशी भदौरिया | Jul 17, 2026

सुबह के नाश्ते के लिए हर घर की माएं काफी परेशान रहती है। सुबह की भागदौड़ के बीच फटाफट और टेस्टी ब्रेकफास्ट बनाना किसी मुश्किल काम से कम नहीं होता है। रोजाना एक तरह का नाश्ता खाकर हर कोई परेशान हो जाता है। 

सोयाबीन चीला के लिए सामग्री

-सोयाबीन चूरा : 1 कप

-बेसन: आधा कप

-बारीक कटा हुआ प्याज: 1 छोटा

-बारीक कटी शिमला मिर्च: आधा कप

-बारीक कटी हरी मिर्च: 2

-अदरक पेस्ट: 1 छोटा चम्मच

-हल्दी और लाल मिर्च पाउडर: आधा-आधा छोटा चम्मच

-हरा धनिया: बारीक कटा हुआ

-नमक: स्वादानुसार

-तेल: सेकने के लिए

सोयाबीन चीला कैसे बनाएं?

 - इसके लिए सबसे पहले सोयाबीन के चूरे को गुनगुने पानी में 10 से 15 मिनट तक भिगोकर रख दें। जब यह अच्छे से फूल जाए, तभी इसका इस्तेमाल करें।

 - सोयाबीन फूलने के बाद इसे ठंडे पानी से साफ कर लें और हाथों से दबाकर इसका पूरा पानी अच्छे निचोड दें।

 - इसके बाद निचोड़े हुए सोयाबीन को मिक्सर जार में डाल दें। फिर बिना पानी डालें। अब इसको हल्का दरदरा पीस लें। इस बात का ध्यान रखें कि बारीक पेस्ट न बनें वरना चीला अच्छा नहीं बनेगा।

 - अब एक बड़े मिक्सिंग बाउल में दरदरा पिसा सोयाबीन, बेसन, बारीक कटा हुआ प्याज, शिमला मिर्च, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डालें।

  - इस मिश्रण में हल्दी के साथ-साथ लाल मिर्च, नमक और हरा धनिया डालें। अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर चीले जैसा गाढ़ा घोल यानी बैटर रैडी कर सकते हैं।

 - अब नॉन-स्टिक तवे को गैस पर गरम करें और ब्रश की मदद से हल्का तेल लगाएं। फिर बड़ा चम्मच बैटर तवे पर डालकर गोल आकार में फैलाएं।

 - चीले को मीडियम आंच पर दोनों तरफ से हल्का तेल लगाकर सुनहरा व कुरकुरा होने तक भून लें। तैयार है आपका गरमा-गरम टेस्टी सोयाबीन चीला। इसको आप हरी चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।

जरुरी टिप्स

जब आप चीला का बैटर बनाए तो तभी नमक मिलाएं वरना बैटर में पानी जमा हो सकता है, जिससे आपका पेस्ट खराब हो सकता है। 

प्रमुख खबरें

Madanpur Khadar Dairy Firing मामले में भूपेन्द्र गिरफ्तार

Delhi के मदनपुर खादर में डेयरी पर Firing मामले में आरोपी भूपेन्द्र गिरफ्तार

Rajasthan में निकाय चुनाव को लेकर BL Santhosh ने BJP कार्यकर्ताओं को दिए जीत के मंत्र

North India में भारी बारिश से Delhi-NCR में भरा पानी, UP और Bihar में बाढ़ का संकट