अमेरिका में हाई स्कूल के छात्र ने दो सहपाठियों को गोली मारने के बाद खुद को मारी गोली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 11, 2025

अमेरिका के डेनवर शहर में एक हाई स्कूल में एक छात्र ने अपने दो सहपाठियों को गोली मार दी और फिर खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गयी। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जेफरसन काउंटी शेरिफ कार्यालय की प्रवक्ता जैकी केली ने बताया कि गोलियां स्कूल इमारत के अंदर और बाहर दोनों जगह चलीं और पुलिस ने पांच मिनट के भीतर मौके पर पहुंचकर हमलावर को ढूंढ लिया।

केली ने कहा कि आसपास के इलाकों से 100 से अधिक पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसी काउंटी के कोलंबाइन हाई स्कूल में 1999 में गोलीबारी की एक घटना में 14 लोगों की मौत हो गई थी।

सेंट एंथनी हॉस्पिटल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी केविन कुलिनन ने बताया कि किशोरों को पहले गंभीर हालत में लाया गया। अभी उनकी उम्र का पता नहीं चल पाया है।

डॉ. ब्रायन ब्लैकवुड ने बताया कि घायलों में से एक किशोर की हालत शाम तक स्थिर हो गई थी और उसे जान का खतरा नहीं है। स्कूल में 900 से अधिक छात्र पढ़ते हैं और यह जंगल से घिरा हुआ है। स्थानीय निवासी डॉन साइगन ने बताया कि 18 छात्रों ने उनके घर में शरण ली।

प्रमुख खबरें

Bengal में किसकी सरकार? Pre-Poll Survey ने खोला राज, TMC और BJP की सीटों का पूरा गणित

IPL 2026: SRH कप्तान पैट कमिंस ने अपनी वापसी पर दिया बड़ा अपडेट, जानें क्या कहा?

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है