बलिया में हाईस्कूल की छात्रा ने मोबाइल फोन के उपयोग से मना करने पर आत्महत्या की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 21, 2025

बलिया जिले के दुबहर थाना क्षेत्र के शिवरामपुर मोहन छपरा गांव में हाईस्कूल की एक छात्रा ने कथित तौर पर मोबाइल फोन का उपयोग करने से मना किये जाने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

दुबहर थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) मिथिलेश कुमार ने बताया कि घटना के समय उनके घर पर केवल छात्रा की मां मौजूद थीं। एसएचओ ने कहा कि धन्नू अपनी आगामी परीक्षाओं के लिए पढ़ाई के दौरान अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रही थी और उसकी मां ने उसे इसके लिए डांटा था।

उन्होंने कहा, फटकार के बाद धन्नू ने खुदकुशी कर ली। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एक अलग घटना में सुखपुरा थाना क्षेत्र के अपायल गांव में 65 वर्षीय अनिता देवी ने बृहस्पतिवार को अपने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, अनिता देवी का अपने बेटे के साथ विवाद चल रहा था, जिसकी शिकायत पहले थाने में की गयी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रमुख खबरें

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें

Jakhu Temple: Shimla के Jakhu Temple में आज भी मौजूद हैं Hanuman के पदचिन्ह, संजीवनी से जुड़ा है गहरा रहस्य

Pakistan की इस दलील पर झुका Israel, अपनी हिट लिस्ट से हटाए Iran के 2 बड़े नेता!

PSL कैप्टन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भड़के डेविड वॉर्नर, अन्य कप्तानों को बताया स्कूली बच्चा