देहरादून में तेज रफ्तार कार ने लोगों को मारी टक्कर, चार की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 13, 2025

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में राजपुर रोड क्षेत्र में बुधवार रात एक तेज रफ्तार कार ने पैदल चल रहे चार लोगों को टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सिंह ने बताया कि यह दुर्घटना उत्तरांचल हॉस्पिटल के पास हुई जहां तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने चार मजदूरों और एक स्कूटी को जबरदस्त टक्कर मार दी। कार पर चंडीगढ़ का नंबर था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चारों मजदूरों को उत्तरांचल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस दुर्घटना में स्कूटी सवार दो व्यक्ति घायल भी हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार चालक की तलाश मेंपुलिस की कई टीमें जुटी हैं और अनेक जगहों पर नाकाबंदी कर उसे ढूंढा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मृतकों में से दो की पहचान उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के बाबा बाजार के रहने वाले मंशाराम (30) और रंजीत (35) के रूप में की गयी है जबकि दो अन्य की शिनाख्त अभी नहीं हो पायी है।

मृतकों के संबंध में पता चला है कि वे शिवम नाम के ठेकेदार के साथ काम कर रहे थे और काठबंगला नदी क्षेत्र में रह रहे थे। स्कूटी सवार दोनों व्यक्तियों-धनीराम और मोहम्मद शाकिब के पैर में चोट लगी है और उन्हें उत्तरांचल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

प्रमुख खबरें

कांग्रेस का UP में बड़ा दांव, राजेंद्र पाल गौतम बने AICC प्रभारी, क्या बदलेगा Dalit समीकरण?

स्वागत नहीं करोगे आप हमारा! अचानक भारत के दौरे पर आ रहे ट्रंप, होने वाली है अब तक की सबसे बड़ी महाडील?

मिस्र ने FIFA World Cup 2026 में रचा इतिहास, ईरान से रोमांचक Draw के बाद पहली बार Knockout में

Palestine Childrens को Target Practice के रूप में इस्तेमाल करते हैं Israeli Soldiers, अब तक 20000 बच्चे मरे, UN Commission Report से हुआ बड़ा खुलासा!