तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने मासूम को रौंदा, बच्चे की मौके पर ही मौत

By दिनेश शुक्ल | Nov 25, 2020

गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक तेज रफ्तार ट्रेक्टर चालक ने सोमवार को एक मासूम बच्चे को उसके घर के सामने ही कुचल दिया। घटना इतनी भीषण थी कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। गुना-अशोकनगर रोड पर ग्राम मावन निवासी फरदीन खान (9) अपने घर के सामने ही गैस पाइप लाइन की खुदाई से निकली मुरम के ढेर पर बैठा था। जबकि  ट्रेक्टर ट्रॉली सडक़ किनारे पलट गई। इसी दौरान गुना की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रेक्टर ट्रॉली सडक़ को छोड़ मासूम बच्चे पर चढ़ गई, जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई तथा ट्रेक्टर ट्रॉली पलट गई। घटना के बाद ट्रेक्टर चालक को पकड़ लिया गया। जिसे पुलिस अपने साथ ले गई। बताया जाता है कि ट्रेक्टर चालक नशे में था इसलिए यह दुर्घटना हुई है। बच्चे का पोस्टमार्टम कराकर मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर