By अनन्या मिश्रा | Nov 11, 2026
हथेली की रेखाओं को देखकर आसानी से पता लगाया जा सकता है कि आपकी किस्मत कितनी अच्छी है। हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक हथेली के पर्वतों, हथेली और अलग-अलग शुभ चिह्नों को जातक के जीवन के अलग-अलग क्षेत्र से जोड़ा जाता है। हथेली पर कुछ विशेष रेखाएं और निशान भी पाए जाते हैं, जो सीधा इस तरफ इशारा करते हैं कि जातक के जीवन में राजयोग है या नहीं। जातक को जीवन में धन, प्रसिद्धि, ऊंचा पद और सम्मान मिलने के योग हैं, तो इन रेखाओं को देखकर पता चल सकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि हथेली पर वह कौन सी रेखाएं हैं, जो आपके जीवन में राजयोग बनाती हैं।
हथेली में भाग्य रेखा को जीवन की दिशा और करियर से जोड़कर देखा जाता है। अगर यह रेखा कलाई के पास शुरू होकर हथेली के बीच से गुजरती हुई मध्यमा उंगली के नीचे स्थित शनि पर्वत तक जाती है, बिना कटे या टूटे तो इसको शुभ संकेत माना जाता है। हस्तरेखा के अनुसार, इस भाग्य रेखा वाले जातक को करियर में स्थिरता औऱ आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। माना जाता है कि ऐसे जातको को मेहनत के साथ ऊंचा पद और बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Chaturmas: 20 नवंबर को Devuthani Ekadashi के साथ समाप्त होगा चातुर्मास, शुरू होंगे मांगलिक कार्य
अनामिका उंगली के नीचे सूर्य पर्वत होता है। यहां से निकलने वाली रेखा को अपोलो लाइन या सूर्य रेखा कहा जाता है। अगर सूर्य रेखा गहरी, साफ और सीधी होती है, हस्तरेखा शास्त्र में इसको सम्मान, प्रसिद्धि और सम्मान से जोड़कर देखा जाता है। यह रेखा को विशेष रूप से उन लोगों के लिए शुभ मानी जाती है, जिनको अपने अच्छे काम की वजह से समाज में पहचान मिलती है।
तर्जनी उंगली के नीचे स्थित स्थान को गुरु पर्वत कहा जाता है। अगर यह पर्वत अच्छे से उभरा और साफ दिखाई देता है, तो इसको मजबूत नेतृत्व क्षमता का संकेत माना जाता है। वहीं अगर जीवन रेखा से कोई ऊपर की ओर उठकर गुरु पर्वत की तरफ रेखा जाती है, तो हस्तरेखा में इसको आत्मविश्वास, महत्वकांक्षा और नेतृत्व से जोड़ा जाता है। माना जाता है कि ऐसे जातक जिम्मेदारी वाले पदों तक पहुंचने की इच्छा रखते हैं।
हथेली की प्रमुख रेखाओं के आपसी मिलान की वजह से कभी-कभी 'M' जैसा आकार बनता दिखाई देता है। इसमें मस्तिष्क रेखा, हृदय रेखा, भाग्य रेखा और जीवन रेखा की स्थिति को सबसे अहम माना जाता है। 'M' के चिह्न को शुभ माना जाता है और इसको सफलता, आत्मविश्वास, धन और सामाजिक प्रतिष्ठा से जोड़कर देखा जाता है।
हस्तरेखा शास्त्र में हथेली पर मछली या त्रिशूल जैसा चिह्न भी शुभ माना जाता है। अगर ऐसा निशान सूर्य रेखा, भाग्य रेखा या किसी प्रमुख पर्वत पर दिखता है, तो इसको विशेष महत्व दिया जाता है। मान्यता है कि हथेली पर ऐसा निशान होने से जीवन में आर्थिक अवसर, सम्मान और सफलता के संकेत हो सकते हैं। वहीं इन शुभ चिह्न को सौभाग्य और समृद्धि से भी जोड़ा जाता है।