केरल में एक दिन में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा केस, 15637 नए मामले आए, 128 मौतें हुईं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2021

तिरुवनंतपुरम। केरल में बुधवार को कोविड-19 के 15,637 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 31,03,310 हो गए, जबकि 128 लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 14,938 हो गई। राज्य सरकार की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि 12,974 लोग ठीक हो गए, जिससे राज्य में ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 29,70,175 हो गई और उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,17,708 हो गई है।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस नेता माकन का सरकार पर हमला, केंद्र की अक्षमता के कारण लोग मंहगाई की मार झेल रहे हैं

विज्ञप्ति में कहा गया है कि नए मरीजों में 66 स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं। पिछले 24 घंटों में 1,55,882 नमूनों की जांच की गई, जिससे अब तक हुईं जांच कुल संख्या 2,48,04,801 हो गई है। जांच संक्रमण दर (टीपीआर) 10.03 प्रतिशत रही। राज्य के विभिन्न जिलों में फिलहाल 3,92,170 लोग निगरानी में हैं। इनमें से 3,67,560 घर या संस्थागत पृथकवास केंद्रों में हैं और 24,610 अस्पतालों में हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi में DTC बसों में 2,947 मार्शल तैनात, महिलाओं की सुरक्षा के लिए 56 विशेष बसें

Delhi में TMC नेताओं संग हिरासत में ली गईं Mamata Banerjee, स्थिति को आपातकाल से बदतर बताया

Election Commission का समर्थन करते हुए 124 पूर्व नौकरशाहों ने चुनावी धांधली के दावों पर उठाए सवाल

बदले हालात के आधार पर पूरा होगा India US Trade Pact, Piyush Goyal ने दी जानकारी