हाईवे मैन ऑफ इंडिया Nitin Gadkari पर बन रही है बायोपिक, निर्माताओं ने पोस्टर के साथ की रिलीज डेट की घोषणा

By रेनू तिवारी | Oct 07, 2023

केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी की बायोपिक 'गड़करी' की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गयी है। इस फिल्म से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, डॉ. मनमोहन सिंह, शिव सेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे पर भी बायोपिक बन चुकी है।

इसे भी पढ़ें: Shah Rukh Khan की Jawan बनी 1100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली हिंदी फिल्म, भारत में की इतनी कमाई

यह फिल्म मराठी में बनाई गई है। इस फिल्म का पोस्टर सामने आ चुका है। यह फिल्म देश में राजमार्गों को नया रूप देने वाले 'हाईवे मैन ऑफ इंडिया' के नाम से मशहूर गडकरी के जीवन पर बनाई गई है। बॉलीवुड में बायोपिक का चलन नया नहीं है, पिछले कुछ सालों में अब इस सिलसिले में राजनेताओं पर भी फिल्में बनने लगी हैं। परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के जीवन पर बनी फिल्म भी 70 एमएम स्क्रीन पर रिलीज होने जा रही है।

इसे भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स सप्लाई करती थीं रिया चक्रवर्ती? मौत के सालों बाद एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

फिल्म का पोस्टर रिलीज होने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा का दौर शुरू हो गया है। गडकरी विदर्भ के पहले नेता हैं जिनके जीवन पर आधारित बायोपिक 70 मिमी स्क्रीन पर प्रदर्शित होने जा रही है। फिल्म के निर्देशक अनुराग भुसारी हैं, जिन पर फिल्म की कहानी और पटकथा की जिम्मेदारी भी है। फिल्म के निर्माता अक्षय देशमुख हैं।

दर्शकों को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की जिंदगी के अनछुए पहलू पर्दे पर देखने को मिलेंगे। फिल्म में गडकरी का संघर्ष, जनसंघ से बीजेपी तक का सफर, संघ के स्वयंसेवक के तौर पर उनका योगदान, राजनीतिक सफर को फिल्म के जरिए दिखाया जाएगा। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, डॉ. मनमोहन सिंह, शिव सेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे पर भी बायोपिक बन चुकी है।

फिल्म में गडकरी का किरदार निभाने वाले अभिनेता के बारे में अधिक जानकारी अभी तक निर्माताओं द्वारा सामने नहीं आई है।

प्रमुख खबरें

IND vs NZ, 1st ODI: किंग कोहली के कमाल से न्यूजीलैंड बेहाल, पहले वनडे में भारत की धमाकेदार जीत, 5 विकेट से हारा न्यूजीलैंड

पंजाब की सियासत में कमल की दस्तक और आम आदमी पार्टी का अंतर्विरोध

भारत में Battery Components बनाना आयात से 60 प्रतिशत तक महंगा: NETRA रिपोर्ट

Rama Ekadashi पर भगवान विष्णु की पूजा में अर्पित करें 5 फल, गुरुवार के संयोग से चमकेगा भाग्य