शिवपुरी में बाढ़ से मची तबाही में धसा हाईवे रोड,हाईवे में समा गया ट्रक

By सुयश भट्ट | Aug 04, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में लगातार बारिश होने के कारण कई जिलों में बाढ़ आ चुकी है। वहीं शिवपुरी में भी इसी तरह के हालात हैं। शिवपुरी जिले में लगातार हुई बारिश के चलते जिले में डूबे क्षेत्र के कई गांव में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें:मध्यप्रदेश में बारिश का कहर, लगातार चल रहा है रेस्क्यू ऑपेरशन

आपको बता दें कि शिवपुरी में बाढ़ के बीच फोरलेन हाइवे टूटने की खबर सामने आई है। एबी रोड हाईवे में ट्रक समा गया। जानकारी मिली है कि शिवपुरी-आगरा मुंबई नेशनल हाईवे की शिवपुरी फोरलेन हाइवे पर सड़क धसकने के चलते ट्रक हाइवे सड़क में समा गया और ट्रक पलट गया।

इसे भी पढ़ें:MP में बारिश ने मचाई तबाही, 1171 गांव बाढ़ की चपेट में 

वहीं शिवपुरी के कई गांव बाढ़ के कारण टापू बने हुए हैं। पोहरी गांव के अलावा कई सारे गांवों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है और कई लोग जलभराव में फंसे हुए हैं। बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम ने सक्रिय होकर लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया और लोगों को बाढ़ से निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

दिवाली पर आतिशबाजी का बचाव, Yogi Adityanath बोले- प्रदूषण अपने आप खत्म हो जाएगा

Tiruchirappalli में पुलिस पर हमले के बाद दोहरे हत्याकांड का आरोपी गोली लगने से पकड़ा गया

Health Tips: Japanese 3-3-3 Walking Method से घटाएं वजन और रखें Blood Pressure कंट्रोल

Salman Khan की Maatrubhumi के ट्रेलर में दिखा धमाकेदार एक्शन, पर इस बात से नाराज हुए फैंस