By अभिनय आकाश | Apr 08, 2022
फ्रांस में 24 अप्रैल यानी रविवार के दिन चुनाव हैं। लेकिन फ्रांस के चुनाव में हिजाब एक बड़ा मुद्दा बनकर उभरा रहा है। इसको लेकर फ्रांस के राजनेताओं की तरफ से बड़े-बड़े दावे भी किए जा रहे हैं और जुर्माना लगाने की बात भी कही जा रही है। दरअसल, राष्ट्रपति पद के चुनाव की दौड़ में मौजूदा राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। मैक्रों के प्रमुख प्रतिद्वंद्वी मरीन ले पेन ने हाल के दिनों में काफी लोकप्रियता हासिल की है और सत्ता के दावेदार बनकर उभरी हैं। मरीन ले पेन ने हिजाब मुद्दो लेकर बड़ा दावा किया है।
53 साल की ली पेन पिछले चुनावों में अप्रवासियों के खिलाफ बयान देती थीं, लेकिन इस बार वह घरेलू मुद्दों पर अधिक जोर दे रही हैं। इसलिए मैक्रों को चुनौती नजर आ रही है। दोनों के बीच 24 अप्रैल को राष्ट्रपति पद संभालने को लेकर कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद से भी इनकार नहीं किया जा सकता। वर्ष 2017 के चुनाव में मैक्रों ने आसानी से जीत हासिल की थी।