सुप्रीम कोर्ट पहुंचा हिजाब मामला, कपिल सिब्बल बोले- 9 जजों की पीठ मामले की करे सुनवाई

By अंकित सिंह | Feb 10, 2022

कर्नाटक के शिक्षण संस्थानों में हिजाब पहनने पर लगी रोक का मामला अब देश के अन्य हिस्सों में भी पहुंच रहा है। फिलहाल इस मामले को लेकर कर्नाटक हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। लेकिन अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट में भी पहुंच चुका है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने देश के मुख्य न्यायाधीश की पीठ के समक्ष यह मामला उठाया है। कपिल सिब्बल ने कहा कि 9 जजों की पीठ इस मामले की सुनवाई करे। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने हिजाब विवाद से संबंधित याचिकाओं को कर्नाटक उच्च न्यायालय से शीर्ष अदालत में स्थानांतरित करने की मांग वाली याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने से इनकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि कर्नाटक उच्च न्यायालय आज मामले पर सुनवाई कर रही है और इसमें हस्तक्षेप करना सही नहीं। सिब्बल ने कहा कि दिक्कत यह है कि स्कूल और कॉलेज बंद हैं। लड़कियों पर पथराव हो रहा है। यह विवाद पूरे देश में फैल रहा है। सिब्बल ने कहा कि वह मामले पर कोई आदेश नहीं चाहते, केवल यह चाहते हैं कि सुनवाई के लिए याचिका को सूचीबद्ध किया जाए। इसके बाद पीठ ने कहा कि कृपया रुकें। इसमें हम कुछ नहीं कर सकते। उच्च न्यायालय को फैसला करने दें। हम तुरंत मामले पर हस्तक्षेप क्यों करें। उच्च न्यायालय मामले पर सुनवाई कर सकता है। 

इसे भी पढ़ें: हिजाब विवाद: जेएनयू की 200 छात्राओं ने कर्नाटक में मुस्लिम छात्राओं के प्रति जताई एकजुटता

कर्नाटक के हिजाब विवाद की गूंज देशभर में सुनाई दे रही है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने कपड़ों को लेकर महिलाओं की पसंद का समर्थन किया जबकि केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने पोशाक मुद्दे को ‘‘सांप्रदायिक रंग’’ दिए जाने की आलोचना की। वहीं राज्य में शैक्षणिक संस्थानों में शांति रही। हिजाब पहने हुई लड़कियों और भगवा गमछा लिए हुए लड़कों के आमने-सामने आने के बाद मंगलवार को शैक्षणिक संस्थानों में तनाव की स्थिति बन गई थी लेकिन बुधवार को शांति रही। 

प्रमुख खबरें

SpiceJet की घरेलू और International Flights लेट, Delhi Airport पर फंसे रहे 500+ यात्री

CM Bhagwant Mann ने पराली पर किसानों पर FIR का किया विरोध, Delhi Pollution के आरोपों पर उठाए सवाल

Etah में फर्जी मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी चलाने वाले गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार

Team India में अंदरूनी कलह! Rohit Sharma के समर्थन के बाद BCCI से क्यों खफा हुए Ajit Agarkar?