हिजाब विवाद: कर्नाटक HC की सिंगल बेंच ने बड़ी बेंच को भेजा केस

By अभिनय आकाश | Feb 09, 2022

कर्नाटक हिजाब विवाद में आज लगातार दूसरे दिन हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट में दलील दी गई है ये मामला काफी गंभीर है और इसे बड़े बेंच को भेजे जाने की जरूरत है। जिसके बाद कर्नाटक हिजाब मामले में कर्नाटक हाई कोर्ट की सिंगल बेंच ने बड़ी बेंच को सुनवाई के लिए भेजा। जस्टिस कृष्णा दीक्षित ने मामले को बड़ी बेंच के पास भेज दिया। मामले में सभी की नजरें बैंगलोर हाईकोर्ट के फैसले पर थी। हाईकोर्ट ने जैसे ही सुनवाई शुरू की थी जज ने ये साफ कर दिया था कि मामला गंभीर है। 

इसे भी पढ़ें: हिजाब विवाद पर प्रोपोगैंडा फैलाने में लगा पाकिस्तान, फवाद चौधरी के बाद अब इमरान के इस मंत्री ने कहा- मुस्लिम लड़कियों को डराया जा रहा

छात्राओं की तरफ से पेश हुए वकील ने कहा कि उनकी स्कूली शिक्षा उद्दुपी में ही हुई है और उन्होंने ये चीजें पहले देंखी हैं।  राज्य सरकार के रुख ने इसे अपने लिए और खराब कर दिया है। राज्य का कहना है कि उसने कुछ भी प्रतिबंधित नहीं किया है। यह बेकार है। न्यायमूर्ति दीक्षित ने कहा, ‘‘ऐसे मुद्दे जिन पर बहस हुई और महत्वपूर्ण सवालों की व्यापकता को देखते हुए अदालत का विचार है कि मुख्य न्यायाधीश को यह तय करना चाहिए कि क्या इस विषय के लिए एक बड़ी पीठ का गठन किया जा सकता है।’’ न्यायमूर्ति दीक्षित ने आदेश में कहा, ‘‘पीठ का यह भी विचार है कि अंतरिम अर्जियों को भी बड़ी पीठ के समक्ष रखा जाना चाहिए, जिसका गठन मुख्य न्यायाधीश अवस्थी द्वारा किया जा सकता है।’’ हालांकि, वरिष्ठ अधिवक्ता संजय हेगड़े ने पीठ से अंतरिम आदेश देने का अनुरोध किया क्योंकि परीक्षाएं दो महीने दूर हैं और छात्रों को उनकी शिक्षा से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। इस पर मुस्लिम छात्राओं की ओर से पेश अधिवक्ता देवदत्त कामत ने अनुरोध किया कि लड़कियों को ‘उनकी संस्कृति का पालन करने’ की अनुमति दी जाए। 

प्रमुख खबरें

Parliament में फिर सियासी संग्राम की तैयारी, Monsoon Session से पहले Government ने बुलाई अहम बैठक

Delhi EWS Admission: इंतजार खत्म! Second Draw का Result जारी, PDF में ऐसे चेक करें अपने बच्चे का नाम

गौमूत्र पिलाया... बहू के चौकाने वाले खुलासों के बाद ShivSena UBT के Vinayak Raut की बढ़ी मुश्किलें

SIM एक्टिव रखने की टेंशन खत्म! Jio का यह सस्ता Recharge Plan है बेस्ट ऑप्शन