यूपी के चुनाव में जनता को मूल मुद्दों से भटकाने के लिए उठवाया गया हिजाब का मुद्दा : साध्वी प्रज्ञा

By सुयश भट्ट | Mar 15, 2022

भोपाल। कर्नाटक हिजाब विवाद पर कोर्ट का फैसला आने के बाद राजधानी भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर का बयान सामने आया है। बीजेपी सांसद ने कहा है की यह पूरा विवाद उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर उठवाया गया था। जनता को मूल मुद्दों से भटकाने के लिए हिजाब का मुद्दा उठवाया गया।

इसे भी पढ़ें:हिजाब पर हाईकोर्ट के फैसले से मुस्लिम छात्राओं ने जताई आपत्ति, कहा- 1400 साल से हिजाब जरूरी माना गया है 

उन्होंने कहा कि कर्नाटक हाईकोर्ट का फैसला सभी को मान्य होना चाहिए। हाईकोर्ट में जो जजों की बेंच थी उसमें एक उस पंत से भी संबंधित थे। जजों ने कुरान की एक प्रति भी मंगवाई थी। लेकिन उसमें पाया गया कि हिजाब आवश्यक नहीं है। हिजाब मर्यादा में आता होगा। लेकिन स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी में यह नहीं होना चाहिए।

आपको बता दें कि मंगलवार को कर्नाटक हाईकोर्ट ने हिजाब बैन के खिलाफ दायर सभी याचिकाएं खारिज कर दी हैं। हाईकोर्ट ने हिजाब पर पाबंदी बरकरार रखने का निर्णय लिया है। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि हिजाब पहनना अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं है।

प्रमुख खबरें

Beauty Tips: Natural Glow Makeup के लिए Skin Tone और कपड़ों के रंग अनुसार चुनें सही शेड्स

NPP में शामिल हुए Paul Lyngdoh सोमवार को लेंगे मेघालय सरकार में मंत्री पद की शपथ

Ayodhya Ram Mandir दान गबन केस में SIT चार्जशीट दर्ज, Supreme Court ने ट्रायल कोर्ट भेजा मामला

VB-G-RAM-G Act के तहत ग्रामीण रोजगार शिकायतों का 15 दिन में होगा निपटारा, केंद्र ने तय किए नियम